Gold Silver Rate : आज फिर बदले सोने और चांदी के दाम, चेक करें नए रेट

Gold silver price : सोने और चांदी की कीमतों ने पिछले कई दिनों से मार्केट में तहलका मचा रखा है। आए दिन सोने और चांदी की कीमतों को लेकर नए-नए अपडेट जारी होते रहते हैं। आज 20 मार्च के दिन भी सोने और चांदी की कीमतों में काफी ज्यादा बदलाव देखने को मिला है। आइए खबर के माध्यम से चेक करते हैं सोने और चांदी के ताजा भाव।
 

HR Breaking News : (Gold Silver Rates) सोना और चांदी का नाम आजकल हर किसी की जुबान पर सुनने को मिल रहा है, क्योंकि पिछले दिनों सोने और चांदी की कीमतों ने काफी बड़े-बड़े झटके दिए हैं जिनकी वजह से मार्केट में उथल-पुथल मच गई है। पिछले डेढ़ साल में सोने और चांदी के भाव में जबरदस्त उछाल देखने को मिला उसके बाद जनवरी 2026 की आखिर में सोने और चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट भी देखने को मिली। 
अब तक सोने और चांदी की कीमतों की हाई लेवल की बात की जाए तो 29 जनवरी की सुबह सोने के भाव ने 1,80,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के आंकड़े को छुआ तो वही, चांदी की कीमतों ने चार लाख 20 हजार रुपए प्रति किलोग्राम के आंकड़े को टच किया। आइए जानते हैं आज सोने और चांदी के ताजा भाव (Latest Gold Silver Rates) क्या चल रहे हैं।

 

 

MCX पर सोने के भाव


मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर आज, 20 मार्च के दिन सोने की ताजा भाव की बात की जाए तो फिलहाल सोने के भाव 1,47,543 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहे हैं जो कि अपने हाई लेवल से 32,457 रूपये नीचे चल रहे हैं।

 


MCX पर चांदी के भाव


एमसीएक्स पर चांदी के भाव (Gold Rates on MCX) की बात की जाए तो 20 मार्च के दिन चांदी 2,35,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। चांदी के भाव भी अपने हाई लेवल से 1,84,500 रूपये नीचे चल रहे हैं।


इन दिनों सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर (Silver Rates on MCX) देखने को मिल रहा है। सोने और चांदी की कीमतों में हो रही इस गिरावट की वजह से खरीदार खुश होते हुए नजर आ रहे हैं, वहीं निवेशकों के चेहरे पर मातम छा गया है। एक्सपर्ट्स की तरफ से कहा गया है कि सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव का यह दौर जारी रहेगा।