Gold Silver Rate : आज फिर से सोने और चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानें क्या चल रहे हैं ताजा भाव
Gold Silver Rate : आज सोने और चांदी की कीमतों में फिर से गिरावट देखी गई है। घरेलू बाजार में दोनों कीमती धातुएं सस्ती हुई हैं, जिससे खरीदारी करने वालों को राहत मिली है। ऐसे में अगर आप सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो चलिए आइए नीचे खबर में जान लेते है आज के ताजा रेट-
HR Breaking News, Digital Desk- देश में सोने की कीमत में गिरावट (gold price fall) जारी है। 16 मार्च की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत गिरकर 159800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। मुंबई में कीमत 159650 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड 2990 रुपये सस्ता हुआ है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड का भाव (22 carat gold price) 3650 रुपये नीचे आया है। शुक्रवार, 13 मार्च को दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत 2,000 रुपये या 1.21 प्रतिशत गिरकर 1,65,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई।
एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसका कारण डॉलर का मजबूत होना और वैश्विक मौद्रिक नीति को लेकर अनिश्चितता है। पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं, जिससे महंगाई बढ़ने का डर पैदा हो गया है। इसके चलते केंद्रीय बैंकों को लंबे समय तक सख्त मौद्रिक रुख बनाए रखने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना (Spot gold in the international market) 4,986.34 डॉलर प्रति औंस पर है।
देश के प्रमुख शहरों के गोल्ड रेट-
दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत (24 carat gold price in Delhi) 159800 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 146490 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत (22 carat gold price in Kolkata) 146340 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 159650 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु (Banglore gold price) में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 159650 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 146340 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
शहर - 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) - 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली - 146490 - 159800
मुंबई - 146340 - 159650
अहमदाबाद - 146390 - 159700
चेन्नई - 146340 - 159650
कोलकाता - 146340 - 159650
हैदराबाद - 146340 - 159650
जयपुर - 146490 - 159800
भोपाल - 146390 - 159700
लखनऊ - 146490 - 159800
चंडीगढ़ - 146490 - 159800
चांदी की कीमत (Silver price)-
दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमतों में भी गिरावट (silver price fall) का सिलसिला जारी है। 16 मार्च की सुबह चांदी का भाव 2,74,900 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। बीते एक हफ्ते में इसकी कीमत करीब 10,000 रुपये तक गिर चुकी है। शुक्रवार को दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी 11,000 रुपये या 3.97 प्रतिशत टूटकर 2,65,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 80.03 डॉलर प्रति औंस रहा।