Gold Silver Rate : सोने चांदी की कीमतों में आया भूचाल, 5 दिन में 13 फिसदी की गिरावट
Gold Silver Price : सोने चांदी की कीमतों में तेजी का दौर अब थम गया है। आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। कीमतों में गिरावट का ये दौर आने वाले दिनों में बना रहेगा। सोने की कीमतों की प्रिडिक्शन करते हुए एक्सपर्ट ने एक अहम बात कहीं है। बता दें कि सिर्फ 5 दिन में ही इसकी कीमत 13 प्रतिशत तक टूट गई है।
HR Breaking News - (Gold Rate Today)। भारतीय बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। इसको लेकर कई तरह के पूर्वानुमान लगाये जा रहे हैं, जिसमें बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में इसके रेट कहां तक जाएंगे। ऐसे में अगर आप सोने में निवेशक करने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके काफी काम की हो सकती है। खबर के माध्यम से जानिये आने वाले दिनों में सोने और चांदी (Gold Silver Rate) का क्या रेट होगा।
केंद्रीय वित्त मंत्री ने दी जानकारी-
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया है कि सोने की कीमतों (Gold Price) में जो तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, उसकी बड़ी वजह दुनियाभर में बनी अनिश्चितता को बताया जा रहा है।
उन्होंने बताया है कि वैश्विक स्तर पर हालात साफ नहीं नजर आ रहे हैं। इसकी वजह से निवेशकों का भरोसा किसी एक करेंसी पर टिक नहीं पा रहा है। यही वजह है कि लोग सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की ओर भागते हैं, लेकिन जब बाजार में डर और असमंजस बढ़ता है तो सोने की कीमतों में भी भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। वित्त मंत्री के अनुसार, गोल्ड की कीमतों (Sone ki Kiamt) में अस्थिरता इस बात की ओर इशारा कर रही है कि निवेशक फिलहाल किसी भी मुद्रा को पूरी तरह सुरक्षित नहीं मान रहे हैं।
सोने चांदी के रेट में आई बड़ी गिरावट-
सोमवार को घरेलू बाजार में सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में गिरावट देखने को मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX Gold Rate) पर सोना 0.19 फीसदी टूटकर लगभग 147,475 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आ रहा था।
IBJA के आंकड़ों के अनुसार पिछले पांच दिनों में सोने की कीमतों में 13 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की जा चुक है। 29 जनवरी 2026 को जहां सोना (Sone ka Bhav) करीब 1,70,480 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर था, वहीं अब यह फिसलकर 1,47,500 रुपये के आसपास जा पहुंचा है। इससे निवेशकों में हलचल जरूर बढ़ी है, लेकिन एक्सपर्ट्स मानते हैं कि यह गिरावट ग्लोबल फैक्टर्स से जुड़ी है।
निवेश को बढ़ावा देना रहेगी प्राथमिकता-
बजट को लेकर बात करते हुए वित्त मंत्री (Finance Minister) ने इस बात को क्लियर कर दिया है कि सरकार की प्राथमिकता निवेश को बढ़ावा देना होगी। इसकी वजह से देश की आर्थिक रफ्तार बनी रहेगी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया है कि बजट (Budget) में लेबर-इंटेंसिव सेक्टर्स पर खास ध्यान दिया गया है, इससे रोजगार के मौके मिलने वाले हैं।
अपने बजट भाषण में उन्होंने बताया है कि सरकार ने स्ट्रक्चरल रिफॉर्म्स, फिस्कल अनुशासन और मौद्रिक स्थिरता पर काम किया है, साथ ही पब्लिक इनवेस्टमेंट को मजबूत रखा है। वित्त मंत्री ने ये भी बताया है कि ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए सरकार समावेशी विकास और वैश्विक बाजारों से जुड़े रहने पर फोकस किया जा रहा है।
सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स पर जारी अपडेट-
इसके अलावा बजट 2026 (Budget 2026) में डेरिवेटिव ट्रेडिंग करने वालों को झटका देते हुए STT यानी सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स बढ़ाने का प्रस्ताव रखा जा रहा है। फ्यूचर्स ट्रेडिंग पर STT को 0.02 फीसदी से बढ़ाकर 0.05 फीसदी और ऑप्शंस ट्रेडिंग पर 0.1 फीसदी से बढ़ाकर 0.15 फीसदी पर कर दिया गया है।
वित्त मंत्री ने बताया है कि ये कदम सट्टेबाजी को हतोत्साहित करने के लिए उठाया गया है, ऐसे में लोग बिना सोचे-समझे डेरिवेटिव ट्रेडिंग में पैसा न लगाएं। उन्होंने ये भी भरोसा जताया कि आने वाले महीनों में प्राइवेट कंजम्पशन मजबूत रहेगा और सरकार विनिवेश व एसेट मोनेटाइजेशन की रफ्तार भी बनाए रखेगी।