Gold Silver Rate : मुंह के बल गिरे सोने और चांदी के दाम, जानिये आज का ताजा भाव
Gold Silver Price 12 March, 2026 - सोने और चांदी में बीते कई दिनों से उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अब लगातार दूसरे दिन सोने चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। आज 12 मार्च 2026 को एक बार फिर दोनों कीमती धातुओं के रेट सातवें आसमान से जमीन पर आ गिरे हैं। चांदी आज ₹2200 से ज्यादा सस्ती हुई है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं लेटेस्ट प्राइस -
HR Breaking News - (Gold Silver Price Today)। सोने चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर लगातार जारी है। सोना खरीददार और निवेशकों की टेंशन बढ़ती जा रही है। ईरान, इजरायल, अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध की वजह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है, जिसकी वजह से सोने और चांदी की कीमतों (Sone Chandi ki Kimat) में आए दिन बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। आज 12 मार्च 2026 को भी सोने चांदी में गिरावट आई है।
आज गुरुवार 12 मार्च को सोने चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA Gold Silver Rate Updatr) के मुताबिक आज 24 कैरेट सोना सस्ता होकर 1,59,624 प्रति 10 ग्राम पर करवा कर रहा है। जबकि बुधवार को इसका रेट 1,60,230 प्रति 10 ग्राम था। इसका मतलब यह है कि आज सोने में (Sona Bhav) 603 रुपए की गिरावट आई है।
आज सोने का रेट -
वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत (Gold Rate Today) आज 1,46,216 रुपए प्रति 10 ग्राम है। इसका पिछला बंद भाव 1,40,771 रुपए प्रति 10 ग्राम था। आज यह 555 रुपए सस्ता हुआ है। वही bullion.co.in के अनुसार आज 24 कैरेट सोने की कीमत 450 रुपए घटी है इसके बाद 24 कैरेट सोने की कीमत 1,62,160 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई है।
आज चांदी का ताजा भाव -
IBJA के अनुसार आज 1 किलो चांदी का भाव (Silver Price Today) 2,63,800 है। इससे पहले बुधवार को चांदी की कीमत 2,66,010 प्रति किलोग्राम थी। आज चांदी की कीमतों में 2210 रुपए किलो की गिरावट दर्ज की गई है। वही बुलियन पर चांदी का रेट ₹2,69,460 रुपए प्रति किलोग्राम है इसमें ₹110 की गिरावट आई है।
एक्सपर्ट ने दी राय -
एक्सपर्ट का कहना है कि सिल्वर (Chandi ka rate) पर दबाव बना रहा, क्योंकि निवेशकों ने अपना ध्यान अमेरिकी डॉलर की ओर मोड़ दिया है। अमेरिकी डॉलर की चाल अक्सर कीमती धातुओं जैसी गैर-लाभकारी संपत्तियों की मांग को प्रभावित करती है। ऑग्मोंट की शोध प्रमुख, रेनिशा चैनानी ने कहा, ''चांदी की कीमतें (Silver Rate) इस समय कई तरह के वृहद आर्थिक कारकों से प्रभावित हो रही हैं। एक तरफ, पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण सुरक्षित-निवेश वाली संपत्तियों की मांग बनी हुई है। वहीं दूसरी ओर, डॉलर के मजबूत होने तथा बॉन्ड प्रतिफल में बढ़ोतरी के कारण चांदी की कीमतों में ज्यादा उछाल नहीं आ पा रहा है।