Gold-Silver Rate : सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानें 24, 22 और 18 सोने का रेट 

Gold Silver Price : सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ गिरावट आई है। पिछले तीन से चार दिनों में लगातार रेट गिरते जा रहे हैं। चांदी 4 लाख 20000 ऑल टाइम हाई पर जाने के बाद सीधे 2,33,000 पर आ गई है। सिल्वर के साथ सोने में भी भी बड़ी गिरावट आई है। अगर आप सोने व चांदी के गहने खरीदने की सोच रहे हैं तो यह सही मौका हो सकता है। आईये नीचे खबर में जानते हैं - 

 

HR Breaking News - (Gold-Price Today 2 Feb 2026)। सोने-चांदी की कीमतें सातवें आसान से जमीन पर आ गिरी हैं। दो-तीन दिनों से दोनों कीमती धातुओं में लगातार बड़ी गिरावट दर्ज की जा रही है। यह सिलसिला आज भी जारी है। MCX पर आज 3.39% गिरकर या 4,817 रुपये लुढ़कर 1,37,400 प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले दो कारोबारी दिनों में सोना लगभग 20% से सस्ता (Gold Rate Down) हुआ है। बजट के दिन रविवार को भी सोने की कीमतों में भारी गिरावट आई। MCX पर 24 कैरेट गोल्ड सस्ता होकर 1,36,185 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया था। लेकिन बाद में रिकवर कर 1,43,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ था। 


घरेलू कमोडिटी बाजार में सोने का भाव - 


शनिवार को घरेलू कमोडिटी बाजार में गिरकर 1,69,470 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इससे पहले पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को इस साल सोने की कीमत (Gold Rate) का उच्चतम स्तर 180,779 रुपये से 149,075 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। जिससे 17.53% की गिरावट दर्ज की गई थी। कॉमेक्स पर सोने की कीमत 609.70 डॉलर प्रति औंस या 11.39 प्रतिशत कम होकर 4,745.10 डॉलर प्रति औंस हो गई। 

दिल्ली में सोने का रेट -


दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना टूटकर 1,69,000 रुपये प्रति (Delhi Gold Rate) 10 ग्राम पर आ गया, जो गुरुवार को बढ़कर 1,83,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। आज सोने की कीमत घटकर 1,60,730 रुपये हो गई। IBJA के अनुसार 2 फरवरी को सुबह तक सोना घटकर 1,48,697 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अब IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के नए दामों के साथ-साथ देश के विभिन्न शहरों में चल रही सोने की कीमतों पर नजर डालते हैं। 

पिछले कारोबारी दिन सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट

कमजोर वैश्विक संकेतों और डॉलर में मजबूती के बीच निवेशकों की भारी मुनाफावसूली के कारण शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। एक्सपर्ट का कहना है कि 24 कैरेट सोना (24 carat gold rate) 14,000 रुपये टूटकर 1,69,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इससे एक दिन पहले गुरुवार को सोने का रेट 12,000 रुपये बढ़कर 1,83,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का रेट - 


अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने (sone ka bhav) पर दबाव देखने को मिला है। हाजिर सोना 5.31 प्रतिशत या 285.30 डॉलर गिरकर 5,087.73 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिख रहा है। दिन के कारोबार के दौरान यह 425.86 डॉलर या टूटकर 4,945.26 डॉलर प्रति औंस तक आ गया। गुरुवार को सोना 5,595.02 डॉलर के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद 5,371.12 डॉलर प्रति औंस पर क्लोज हुआ था।


एक्सपर्ट ने दी राय - 


HDFC सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी ने जानकारी देते हुए बताया है कि हालिया रिकॉर्ड तेजी के बाद निवेशकों द्वारा तेज बिकवाली किए जाने से सोने (Gold Rate Down) में गिरावट आई है। उन्होंने बताया कि बड़े संस्थागत निवेशकों द्वारा लंबे सौदों की बिक्री और डॉलर में सुधार से सर्राफा बाजार पर दबाव बढ़ा है। तकनीकी रूप से सोना और चांदी दोनों ही पिछले कई सत्रों से अत्यधिक खरीदी की स्थिति में थे, जिससे सुधार की संभावना पहले से बनी हुई थी।