Gold Silver Rate : गिरावट की राह पर चले सोने-चांदी के दाम, जान लें 24, 22, 18 कैरेट गोल्ड रेट और एक किलो चांदी का भाव

Gold Rate Down - सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। पिछले दो दिनों में दोनों कीमती धातुओं में ऐतिहासिक गिरावट देखने को मिली है। जनवरी 2026 में 4,20,000 के ऑल टाइम को टच करने वाली चांदी 23 मार्च को एक 1,99,643 प्रति किलोग्राम पर आ गई। अब सोने और चांदी के दाम गिरावट की राह पर चल दिए हैं। चलिए नीचे खबर में जानते हैं सोने और चांदी का लेटेस्ट प्राइस -

 

HR Breaking News - (Gold Silver Rate Down)। सोने और चांदी की कीमतों में आए दिन उतार चढ़ाव ने निवेश और खरीदारों में डर का माहौल बना दिया है। इस सप्ताह में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को घरेलू कमोडिटी बाजार में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला। इसके बाद 24 मार्च मंगलवार को एक बार फिर बड़ी गिरावट आई है। एमसीएक्स पर आज सोना सस्ता होकर 1,37,032 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता नजर आया तो वहीं चांदी 2,17,026 प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है।


घरेलू बाजार में सोने की चाल - 


घरेलू बाजार में आज सोने की कीमतों (Gold rate) की बात करें तो गोल्ड 2,248 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है, जबकि 1 किलो चांदी की कीमत में ₹8,397 रुपए की बड़ी गिरावट आई है। सोमवार को एमसीएक्स पर सोने की कीमत 1,39,280 रुपए प्रति 10 ग्राम थी वहीं चांदी 2,25,423 रुपए प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुई।

50 % से ज्यादा सस्ती हुई चांदी - 

साल 2025 में सोने और चांदी की कीमतों (Sone Chandi ka Bhav) में जबरदस्त रिटर्न दिया। 2026 की शुरुआत में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला। जनवरी महीने में सोने और चांदी ने ऑल टाइम हाई बनाया। 29 जनवरी 2026 को सोना 1,80,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर कारोबार कर रहा था और चांदी 4,20,000 प्रति किलोग्राम की हाई स्तर पर जा पहुंची थी। अब सोना ऑल टाइम हाई से 42,968 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता हो चुका है। चांदी की बात करें तो इसमें ₹2,02,974 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है, जो पिछले कुछ दशकों में सबसे बड़ी गिरावट में से एक है। कुल मिलाकर आंकड़ों को देखा जाए तो चांदी 50% से ज्यादा सस्ती हो चुकी है।

 फिलहाल बाजार में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। ऐसी स्थिति में निवेशकों को सावधान रहने की जरूरत है। एक गलत फैसला लाखों का नुकसान करवा सकता है। अगर आप भी सोने और चांदी में निवेश करने की सोच रहे हैं तो बाजार की स्थिति को देखते हुए ही फैसला लें।


आज दिल्ली में सोने और चांदी का ताजा भाव - 


आज मंगलवार, 24 मार्च 2026 को देश की राजधानी दिल्ली (Delhi Gold Silver rate) में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,40,500 प्रति 10 ग्राम चल रही है। 22 कैरेट सोने का रेट 1,28,800 प्रति 10 ग्राम है और 18 कैरेट सोना 1,05,410 रुपए प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। आज 1 किलो चांदी का रेट (Silver Price) 2,29,900 रुपए है।

मिडिल ईस्ट में बढ़ता भू राजनीतिक तनाव -


सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी बिजली संयंत्रों पर हमले को 5 दिन के लिए टालने का ऐलान किया। इसके बाद लग रहा था कि मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव कम हो रहा है। हालांकि मंगलवार को ईरान के द्वारा जवाब दिया गया कि उन्होंने अमेरिका के साथ किसी भी प्रकार की वार्ता नहीं की है। जिसके कारण फिर भू राजनीतिक तनाव बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान के बाद कच्चे तेल की कीमतों में 10% से ज्यादा की गिरावट देखी गई थी, लेकिन आज फिर तेजी लौट आई है इसीलिए सोने चांदी जैसी कीमती धातुओं पर दबाव बढ़ता दिखाई दे रहा है।