Gold Silver Rate : लौट आई सोने और चांदी की चमक, जानें क्या चल रहे हैं ताजा दाम

Gold Silver Rate : सोने और चांदी की कीमतों में आज रिकवरी देखने को मिली है। लगातार गिरावट के बार सोने चांदी के दिन चमकते दिखाई दे रहे हैं। दोनों ही कीमती धातुओं की कीमत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ गई है। कल सोने और चांदी में अच्छी खासी गिरावट देखने को मिल रही थी। परंतु, आज ऐसा नहीं हुआ है। सोने चांदी की कीमतें फिलहाल वैसे तो एक स्थिरिता जैसी स्थिति में चल रही हैं। 
 

HR Breaking News (Gold Silver Rates) सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ौतरी का सिलसिला एक बार फिर से शुरू होता दिख रहा है। सोने व चांदी की कीमतों में आई तेजी ने एक बार फिर से निवेशकों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। वहीं, जिन लोगों को शादी विवाह के लिए ज्वेलरी खरीदनी है, वह सोना-चांदी खरीदने में तकलीफ महसूस करेंगे। क्योंकि बढ़ी हुई कीमत निश्चित तौर पर परेशान तो करेगी ही। 

 

 

क्या चल रही है चांदी की कीमत
 

आज चांदी के दामों (Silver price hike) में तेजी देखने को मिल रही है। 5 मई को एक्सपायरी वाली चांदी के दाम आज 2,57,667 रुपये प्रति किलो दर्ज किए गए हैं। एमसीएक्स पर चांदी 1,135 रुपये यानी 0.44% की बढ़ौतरी हुई है। चांदी का न्यूनतम भाव 2,57,035 रुपये दर्ज किया गया है। चांदी का अधिकतम भाव 2,62,899 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया है। वहीं, चांदी 2,61,457 पर ओपन हुई थी। चांदी कल 2,56,532 पर बंद हुई थी। 

 

क्या चल रहे हैं सोने के दाम


आज 2 अप्रैल की एक्सपायरी वाले सोने के दाम (gold rate today) 1,56,500 रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज किए गए हैं। सोने में 764 यानी 0.49% की बढ़ौतरी हुई है। सोने की आज की न्यूनतम कीमत 1,56,266 और अधिकतम कीमत 1,57,580 रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज किए गए हैं। वहीं, सोने का ओपन प्राइस 1,56,891 रुपये रहा है। वहीं, कल सोना 1,55,736 रुपये पर बंद हुआ था।

क्या चल रही है अंतरराष्ट्रीय मार्केट में चांदी की कीमत 


आज चांदी का कॉमेक्स (comex silver price) पर भाव 81.18 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया है। चांदी में आज  0.498 डॉलर प्रति औंस की बढ़ौतरी दर्ज की गई है। यानी की चांदी में 0.62% की बढ़ौतरी हुई है। वहीं, चांदी का ओपनिंग प्राइस 80.92 डॉलर प्रति औंस रहा है। चांदी का आज का अधिकतम भाव 82.76 डॉलर प्रति औंस रहा है। वहीं, चांदी का न्यूनतम भाव 80.05 डॉलर रहा है। कल चांदी 80.682 पर बंद हुई थी। 


सोने की क्या चल रही है कीमत


सोने की कीमतों में कॉमेक्स (Comex gold price) पर भी बढ़ौतरी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोना 5,025.80 डॉलर प्रति औंस चल रहा है। वहीं, सोने में 23.60 डॉलर यानी 0.47% की बढ़ौतरी हुई है। वहीं, सोने का ओपनिंग प्राइस 5,012.20 डॉलर प्रति औंस रहा है। सोने का अधिकतम भाव 5,049.40 डॉलर प्रति औंस रहा है। वहीं, सोने का न्यूनतम भाव 4,998.70 डॉलर प्रति औंस रहा है। सोना कल 5,002.20 पर बंद हुआ था।