Gold Silver Rate : आ गई नई रिपोर्ट, अगले सप्ताह कहां तक जाएगा सोने और चांदी का रेट

Sone Chandi ka rate : सोने और चांदी की कीमतें आए दिन रिकॉर्ड तोड़ रही हैं। पिछले दिनों आई ऐतिहासिक गिरावट के बाद अब एक बार फिर से सोने-चांदी के दाम रॉकेट की स्पीड से दौड़ रहे हैं। अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर हमले के कारण देश में अनिश्चितता का माहौल बन गया है। ऐसे में निवेशकों और खरीदारों के मन में सवाल उठ रहा है कि आने वाले दिनों में सोने व चांदी का रेट कहां तक जाएगा। बता दें कि हाल ही में कई बड़े एक्सपर्ट ने रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है कि आने वाले दिनों में सोने व चांदी की चाल कैसी रह सकती है। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं -

 

HR Breaking News - (Gold-Silver Price Update)। सोने- चांदी में अब एक बार फिर से तूफानी तेजी आने वाली है। Middle East में बढ़ते तनाव के बीच अगले हफ्ते सोना और चांदी की कीमतें सारे रिकॉर्ड तोड़ सकती हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनिश्चितता बढ़ने से निवेशक सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख कर सकते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने इजराइली हमलों के बाद ईरान में बड़े सैन्य अभियान की घोषणा की है। इसका सीधा प्रभाव सोने व चांदी के रेट (Gold Silver Price) पर होगा। 


इन कारणों से पड़ेगा सोने-चांदी पर सीधा असर - 

एक्सपर्ट का कहना है कि घरेलू सोना- चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल सकती है। इसके अलावा और भी कई कारणों का सोने की कीमत (Gold Silver Rate) पर असर दिख सकता है, वैश्विक भू-राजनीतिक स्थिति, मैक्रोइकोनॉमिक डेटा, मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस PMI, अमेरिकी रिटेल सेल्स के आंकड़े और अमेरिकी रोजगार आंकड़े में कटौती की उम्मीद की वजह से भी सोने व चांदी के रेट पर बड़ा असर देखने को मिल सकता है। 

जतिन त्रिवेदी ने कही बड़ी बात


LKP Securities के रिसर्च एनालिस्ट जतिन त्रिवेदी के अनुसार, दो दिन शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहा है और सोमवार को बाजार खुलते ही सोने और चांदी की कीमतों में बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है। उन्होंने कहा कि बढ़ते तनाव और कूटनीतिक समाधान की उम्मीद कम होने से निवेशक गोल्ड और सिल्वर जैसे सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर बढ़ रहे हैं इससे सोने-चांदी के रेट एक बार फिर से बुलेट ट्रेन की रफ्तार पकड़ सकते हैं। 

एक हफ्ते से सोने-चांदी में तेजी जारी - 

होली (Holi 2026) के त्योहार की वजह से मंगलवार को घरेलू कमोडिटी बाजार बंद रहेगा। पिछले हफ्ते MCX पर मार्च कॉन्ट्रैक्ट के लिए चांदी वायदा 8.72% और अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट के लिए सोना 3.33% महंगा हुआ है। JM Financial Services के मुताबिक, सोना- चांदी में लगातार खरीदारी, केंद्रीय बैंकों की मांग और वैश्विक अनिश्चितता से कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गोल्ड-सिल्वर रेट (Gold Silver rate hike) में बीते एक सप्ताह से तेजी दर्ज की जा रही है। 


एक्सपर्ट का कहना है कि ऊर्जा बाजार भी तनाव से प्रभावित हैं और Strait of Hormuz के जरिए सप्लाई बाधित होने की आशंका से कच्चे तेल की कीमतें बढ़ रही हैं, जिससे बुलियन की मांग को सपोर्ट मिल रहा है। हालांकि अगर कूटनीतिक समाधान के संकेत मिलते हैं तो शुरुआती तेजी के बाद मुनाफावसूली भी हो सकती है। 

एक्सपर्ट का कहना है कि इस समय बाजार में बड़ा उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। ऐसे में अगर आप पैसे लगाने की सोच रहे हैं तो बाजार को स्थिर होने दें। इस समय बाजार में एंट्री लेने से बड़ा नुकसान भी हो सकता है।