Gold Silver Rate : 7 दिन में सोने से 61 गुणा ज्यादा बढ़े चांदी के दाम, इतनी हो गई 1 किलो चांदी की कीमत 

Gold Rate : दिसंबर महीने के 20 दिन बीत चुके हैं और लगातार सोने व चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अगर हम साप्ताहिक स्तर पर सोने की कीमतों में आ रहे परिवर्तन की बात करें तो सोने की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जारी है। आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट सोने के रेट 123150 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किए गए हैं। वहीं, चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। इस साल चांदी की कीमतों में अब तक 126% की बढ़ोतरी हुई है।

 

HR Breaking News (Gold Silver) साप्ताहिक तौर पर इस सप्ताह भी सोने की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। हालांकि बीते सप्ताह के मुकाबले इस बार इतनी ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई है। एक सप्ताह में 24 कैरेट सोने के रेट में 260 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़त हुई है। चांदी की कीमत इससे 61 गुणा बढ़ गई है।

 

इसके अलावा 22 कैरेट सोने के रेट में 250 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आज 21 दिसंबर को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने के रेट (Gold Rates) 134330 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किए गए हैं। वहीं, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है। आज 21 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4322.51 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया है।

 

जानें महानगरों में क्या है सोने के भाव 
 

देश के अलग-अलग शहरों में सोने के अलग-अलग रेट देखने को मिल रहे हैं। अगर हम आर्थिक राजधानी मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमतों की बात करें तो यह 123000 रुपये प्रति 10 ग्राम है, इसके अलावा यहां 24 कैरेट सोने (24K Gold Price) के रेट 134180 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं।

वहीं, राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट सोने के रेट 123150 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने के रेट 134330 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इसके अलावा कोलकाता में 22 कैरेट सोने के रेट 123000 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने के रेट 134180 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, चेन्नई और हैदराबाद में भी सोने के यही रेट देखने को मिल रहे हैं।
 

 
कहां क्या चल रही है सोने की कीमत
 

गुलाबी नगरी जयपुर में 22 कैरेट सोने के रेट (Sone ki kimat) 123150 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने के रेट 134330 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किए गए हैं। वहीं, अहमदाबाद में जहां 22 कैरेट सोने के रेट 123050 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं, वहीं 24 कैरेट सोने के रेट 134230 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 22 कैरेट सोने के रेट (Gold Rates) 123150 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किए गए हैं, तो यहां 24 कैरेट सोने के रेट 134330 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, भोपाल में वर्तमान में 22 कैरेट सोने के रेट 123050 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने के रेट 134230 रुपये प्रति 10 ग्राम बने हुए हैं। इसके अलावा चंडीगढ़ में 22 कैरेट सोने के रेट 123150 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने के रेट 134330 प्रति 10 ग्राम दर्ज किए गए हैं। 

चांदी के ताजा रेट 
 

साप्ताहिक स्तर पर चांदी की कीमतों (Chandi k Daam) में भी जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। एक सप्ताह में चांदी के रेट (Silver Price) 16000 रुपये प्रति किलोग्राम तक बढ़े हैं। आज 21 दिसंबर को चांदी की कीमत 214000 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई है। वहीं, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी चांदी के हाजिर भाव 65.85 डॉलर प्रति औंस दर्ज किए गए हैं। अगर हम कीमतों में बढ़ोतरी की बात करें तो साल 2025 में अब तक चांदी के रेट में 126% की बढ़ोतरी देखने को मिली है।