Gold Silver Rate Today : चांदी में आज 5500 रुपये की गिरावट, सोना भी हुआ सस्ता, जान लें ताजा भाव
Gold Silver Price 2026 : सोने और चांदी की कीमतों में पिछले कई दिनों से उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आज 26 फरवरी को एक बार फिर से सोने-चांदी में बड़ी गिरावट आई है। आज सुबह-सुबह चांदी (Silver Rate Down) 5500 रुपये से ज्यादा सस्ती हो गई है वहीं सोने ने भी गोता लगाया है। अगर आप गहने खरीदने की सोच रहे हैं या फिर गोल्ड-सिल्वर में पैसे लगाने की योजना बना रहे हैं तो आज का ताजा भाव -
HR Breaking News - (Gold Silver Price Today)। देशभर में सोने व चांदी की कीमतों ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। पिछले साल की बात करें तो दोनों कीमती धातुओं में बंपर तेजी देखने को मिली। इस साल जनवरी में जबरदस्त तेजी आई। लेकिन फरवरी की शुरूआत ऐतिहासिक गिरावट के साथ हुई। कुछ दिनों के बाद सोने व चांदी के रेट संभल गए। लेकिन अब एक बार फिर सोने व चांदी (Gold Silver Price) में बड़ी गिरावट आई है। आज 26 फरवरी को सुबह सुबह चांदी 5500 रुपये गिर गई है। इसके साथ ही सोना भी आसमान से सीधा जमीन पर आ गिरा है।
MCX पर सोने व चांदी का ताजा भाव -
एमसीएक्स पर अप्रैल डिलीवरी वाला गोल्ड (MCX Gold Rate) सुबह 600 रुपये से ज्यादा गिरकर प्रति 10 ग्राम 1,60,516 पर आ गया है। वहीं चांदी में भी बड़ी गिरावट आई। मार्च डिलीवरी वाली चांदी करीब 5500 रुपये गिरकर प्रति किलोग्राम 2,62,892 पर आ गई है। हालांकि बाजार खुलने के कुछ देर बाद कीमतों में कुछ सुधार दिखाई दिया। 12 बजे सोना 600 रुपये की गिरावट के साथ प्रति 10 ग्राम 1,60,600 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। वहीं चांदी (Chandi ka Bhav) 3800 रुपये गिरकर प्रति किलो 2,64,500 रुपये पर ट्रेड कर रही है।
इस वजह से आई सोने व चांदी में गिरावट -
अमेरिका की टैरिफ नीति को लेकर जारी अनिश्चितता और अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण गुरुवार को सोना और चांदी की कीमतों (GOld Silver Rate) में दबाव देखने को मिला। कमजोर अमेरिकी डॉलर के बावजूद घरेलू वायदा बाजार में कीमती धातुएं गिरावट के साथ कारोबार करती दिखीं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी का रेट -
अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड (Gold Rate Hike) 0.3% महंगा होकर 5,184.43 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। इससे पहले मंगलवार को सोना 3 हफ्तों के उच्च स्तर तक पहुंचा था। स्पॉट सिल्वर भी 0.1% की तेजी के साथ 89.49 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा, जबकि पिछले सत्र में यह भी 3 सप्ताह के उच्च स्तर पर पहुंचा था।
देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमत -
आज देश की राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट सोने का भाव (Delhi Gold Rate) 1,18,848 रुपये प्रति 8 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,29,640 रुपये 8 ग्राम पर आ गया है।
मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव 1,29,520 रुपये प्रति 8 ग्राम है और 22 कैरेट सोने की कीमत (Sone Ki Kimat) 1,18,728 रुपये प्रति 8 ग्राम हो गई है।
चेन्नई में 22 कैरेट सोने का ताजा भाव (Sone ka taja Bhav) 1,19,448 रुपये प्रति 8 ग्राम है और 24 कैरेट सोने का रेट 1,30,312 रुपये प्रति 8 ग्राम है। इसके अलावा, हैदराबाद में 22 कैरेट का सोना 1,18,728 रुपये प्रति 8 ग्राम और 24 कैरेट का सोना 1,29,520 रुपये प्रति 8 ग्राम है।
क्या है एक्सपर्ट की राय?
पृथ्वी फिनमार्ट के मनोज कुमार जैन के मुताबिक, सोने और चांदी की कीमतों में इस समय अस्थिरता बनी हुई है, हालांकि प्रमुख सपोर्ट स्तर अब भी कायम हैं। उन्होंने बताया कि सोना साप्ताहिक आधार पर 4,940 डॉलर प्रति औंस के ऊपर टिक सकता है।
चांदी (Silver rate) 74 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर सपोर्ट ले सकती है। उन्होंने कहा कि डॉलर इंडेक्स में उतार-चढ़ाव, अमेरिका-ईरान वार्ता और अमेरिकी पीपीआई आंकड़ों से पहले बाजार में अस्थिरता बनी रह सकती है। जैन ने निवेशकों को सलाह दी है कि ऊंचे स्तर पर मुनाफावसूली करें और गिरावट आने पर ही नई खरीदारी पर विचार करें।