gold silver : सुबह से झटके पर झटका दे रही चांदी, सोना भी निकाल रहा आंसू
gold silver price : सुबह से चांदी और सोना लगातार चकराए हुए हैं। दोनों ने निवेशकों को तगड़े झटके दिए हैं। हालांकि सर्राफा बाजार में गहने खरीदने वालों के लिए ये अच्छे संकेत हैं। सोने और चांदी की कीमतों में पिछले कई दिनों की सबसे भारी गिरावट है। सुबह से शाम होते होते ही सोने चांदी में करीब दौगुनी गिरावट हो चुकी है।
HR Breaking News (Gold Silver Rates) सोने और चांदी ने एक बार फिर से निवेशकों को बहुत तगड़ा झटका दिया है। सोना और चांदी अब क्रैश होते दिखाई दे रहे हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दोनों स्तरों पर सोने और चांदी की कीमतों में बहुत बड़ी गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स पर तो चांदी 25000 रुपये गिर चुकी है। वहीं, सोने की गिरावट भी 8500 के करीब हो चुकी है।
क्यों गिर रहे सोने और चांदी के दाम
एक तरफ ईरान और इजराइल का युद्ध चल रहा है और दूसरी तरफ सेफ हेवन माने जा रहे सोने और चांदी में भी तगड़ी गिरावट आ रही है। इसके पीछे ट्रेड को प्रभावित होना भी माना जा रहा है। स्ट्रेट आफ हॉरमुज के चलते व्यापार काफी हद तक रुका हुआ है, जिसकी वजह से आयात निर्यात भी प्रभावित हो रहा है। वही इंडस्ट्रियल मांग के लिए जो चांदी चाहिए थी, वह डिमांड भी कुछ घटी है। वहीं सुबह से आ रही गिरावट के बाद निवेशकों में खलबली मच गई है। इसके बाद लगातार बिकवाली के कारण भी कीमत गिरी है।
एमसीएक्स पर क्या चल रही है चांदी की कीमत
एमसीएक्स पर चांदी की कीमतों में बहुत बड़ी गिरावट देखने को मिली है। शाम 6:11 पर चांदी 223249 रुपए प्रति किलो चल रही है। इसमें कल के मुकाबले 24945 की गिरावट देखी गई है जो कि 10.05% बनती है। चांदी का आज का न्यूनतम भाव 223222 रुपए प्रति किलोग्राम रहा है। वहीं आज का अधिकतम भाव 245674 दर्ज किया गया है। चांदी आज 245000 रुपए प्रति किलोग्राम पर खुली थी। वहीं चांदी का पिछला बंद भाव 248194 रहा है।
सोने ने भी गिरावट की हद पार
सोने ने भी निवेशकों की जेब ढीली करा दी है। सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। आज सोने की कीमत (MCX Gold Down) दोपहर में 1,47,548 रुपये प्रति दस ग्राम चल रही है। अब सोना 1,44,613.00 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया है। सोने में 8,412 रुपये यानी कि 5.5% की गिरावट आई है। सोने का न्यूनतम भाव 1,44,279 रुपये दर्ज किया गया है।वहीं, सोने का अधिकतम भाव 1,52,449 रुपये दर्ज किया गया है। वहीं, सोने आ ओपनिंग प्राइस 1,51,941 रुपये दर्ज किया गया है। सोने का पिछला बंद भाव 1,53,025 रुपये दर्ज किया गया था।
कॉमेक्स पर 11 प्रतिशत से ज्यादा गिरी चांदी
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चांदी की कीमतों (comex silver rate) में बड़ी गिरावट है। यहां पर तो चांदी 68.395 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है। इसमें 9.197 डॉलर प्रति औंस यानी कि 11.85% की गिरावट आई है। आज का चांदी का ओपन प्राइस (Silver open price) 75.365 डॉलर प्रति औंस था। वहीं, चांदी का अधिकतम भाव 76.755 डॉलर प्रति औंस रहा है, जबकि न्यूनतम भाव 67.995 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया है। चांदी का पिछला बंद भाव 77.592 डॉलर प्रति औंस रहा है।
सोने में 300 डॉलर से भी बड़ी गिरावट
इंटरनेशनल स्तर पर भी सोने की कीमतों में गिरावट (Fall in Gold) दर्ज की गई है। इंटरनेशनल लेवल पर सोना 4,575.60 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया है। वहीं, इसमें 320.60 डॉलर प्रति औंस यानी कि 6.55% की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं आज सोना 4,828 डॉलर पर खुला था। सोने का अधिकतम भाव 4,868.70 डॉलर प्रति औंस रहा है। आज का सोने का न्यूनतम भाव 4,574.50 डॉलर प्रति औंस रहा है। वहीं, सोने का पिछला बंद भाव 4,896.20 डॉलर प्रति औंस रहा है।