Gold Target Price : 4 महीनों में गोल्ड होगा 2 लाख के पार, एक्सपर्ट ने बताई ये वजह
Gold Price Hike : होली के बाद से ही एक बार फिर सोने चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव का सिलसिला शुरू हो गया है। अब इन दिनों सोने की कीमतों (Gold Target Price 2026) में फिर से तेजी देखने को मिल रही है। अब इसी बीच एक्सपर्ट ने सोने को लेकरर बड़ी जानकारी दी है। उनका अनुमान है कि अगले 4 महीना में गोल्ड का भाव 2 लाख के पास पहुंच सकता है।
HR Breaking News (Gold Price) बीते कुछ समय में सोने चांदी की कीमतों में ताबड़तोड़ तेजी देखने को मिली है। एक्सपर्ट ने सोने की कीमतों में तेजी के पीछे का कारण भी बताया है। उनका कहना है कि आगामी कुछ समय में सोने की कीमतें (Gold Price Prediction) नई ऊंचाइयों पर पहुंच सकती हैं। ऐसे में अगर आप ही सोना चांदी खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो अभी आपके पास सुनहरा मौका है।
कहां तक पहुंच सकता है सोना
एक्सपर्ट का कहना है कि जिन तीन बड़े फैक्टर से 2026 में सोने की कीमत नई ऊंचाइयों पर पहुंच सकती है। उन कारणों में वैश्विक तनाव, रिकॉर्ड केंद्रीय बैंक खरीद (record central bank purchases) और ब्याज दरों में कटौती शामिल है। UBS ने इस वर्ष का टारगेट प्राइस भी बताया है। यूबीएस के अनुसार सोना 6200 डॉलर प्रति औंस आंकड़ें को क्रॉस कर सकता है। अगर इसको भारतीय करेंसी के हिसाब से देखे तो 1,98,484 रुपए प्रति डिस्काउंट के आंकड़े को पार कर सकता है।
केंद्रीय बैंकों ने की इतनी सोने की खरीदारी
UBS के अनुसार 2025 में केंद्रीय बैंकों ने 863 मेट्रिक टन की सोने की खरीदारी (gold purchasing) की है और 2026 में यह आंकड़ा 950 टन तक पहुंचाने की संभावना है। इसके साथ ही गोल्ड ETF में भी 825 तन का इन्वेस्टमेंट होने का अनुमान है। WGC के आंकड़ों के अनुसार 2025 यानी की बीते वर्ष में कुल वैश्विक मांग (total global demand) पहली बार 5000 में के आंकड़ें को क्रॉस कर गई। एशिया में बढ़ती आय और ज्वेलरी की मांग लंबे समय तक सोने को सपोर्ट कर सकती है और सप्लाई लगभग अभी स्थिर है। वहीं, अन्य एक्सपर्ट ने अनुमान जताया है कि 2028 तक 80 खदानें अपनी मौजूदा उत्पादन जना को पूरी कर लेंगे।
किन कारणों से मिला सोने को सपोर्ट
आपको बता दे कि अमेरिका और ईरान (US Iran Tension) के बीच तनाव बढ़ने से तेल की कीमत जुलाई के बाद के हाई लेवल स्तर पर पहुंच गई हैं। इसके साथ ही ब्रांड क्रूड 72 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया है और फिलहाल 71.5 पर दर्ज किया गया है जो हफ्ते की शुरुआत से तकरीबन 4% ऊपर है। इसके साथ ही अमेरिका सेवा की मिडिल लिस्ट में तैनाती बढ़ी है और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (President Donald Trump) ने ईरान के परमाणु समझौता पर 10-15 दिन का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में इन्वेसटर्स सेफ इन्वेस्टमेंट के तौर पर सोने में इन्वेस्टमेंट कर रहे हैं और फिलहाल गोल्ड तकरीबन 5,035 डॉलर प्रति औंस के आसपास है, जो हालिया तनाव के बीच तकरीबन 0.8 प्रतिशत बढ़ी है।
2026 के मध्य तक कहां पहुंचेगा सोना
BS के अनुसार अमेरिका फेडरल रिजर्व पर ब्याज दरों में संभावित कटौती का चक्र अभी जारी रहने वाला है और सितंबर तक 25-25 बेसिस पॉइंट की दो कटौती के आसार है। कमजोर डॉलर और घटती रियल यील्ड आमतौर पर सोने (Gold Price Target 2026) के लिए पॉजिटिव मानी जाती है। UBS के अनुमान के हिसाब से 2026 के मध्य तक सोना 6,200 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच सकता है। हालांकि साल के आखिर तक कुछ कंसोलिडेशन के बाद इसके भाव 5900 पर आने की संभावना है।