Gurugram DLF: अब मिलेंगी ज्यादा सुविधाएं, DLF के फेज 3 और 4 में अपग्रेड होंगी फैसिलिटी

Gurugram DLF: गुरुग्राम के DLF फेज़ 3 और फेज़ 4 में रहने वालों के लिए राहत की खबर है। दरअसल, यहां सुविधाओं को अपग्रेड किया जा रहा है, जिससे सुरक्षा, सड़क व्यवस्था और निगरानी सिस्टम बेहतर होंगे। इन सुधारों से सैकड़ों परिवारों को सीधा फायदा मिलेगा और रहने का अनुभव पहले से बेहतर होगा-

 

HR Breaking News, Digital Desk- (Gurugram DLF) W ब्लॉक, DLF फेज़-3 और फेज़-4 के अमलताश ड्राइव (4900 सीरीज़) में सुविधाओं के अपग्रेड से 1,200 से अधिक लोगों को राहत मिली है। इससे इलाके में अब अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित माहौल बनेगा। स्थानीय लोग लंबे समय से इन सुविधाओं के उन्नयन की मांग कर रहे थे, जो अब पूरी हुई है।

इसके तहत एंट्रेंस, सड़कों और सर्विलांस सिस्टम (surveillance system) में कई बड़े सुधार किए गए हैं। दोनों स्थानों पर इन अपग्रेड कार्यों पर लगभग ₹1.3 करोड़ की लागत आई है।

W ब्लॉक, फेज़-3 में मुख्य प्रवेश द्वार को आधुनिक रूप दिया गया है। यहां नया हेवी-ड्यूटी MS गेट, एंटी-क्लाइंब स्पाइक्स, ग्रेनाइट-क्लैड पिलर और रिफर्बिश्ड गार्ड रूम (Refurbished Guard Room) लगाया गया है। बेहतर रोशनी के लिए नई इलेक्ट्रिकल फिटिंग की गई है, जबकि CCTV कैमरों की संख्या बढ़ाकर निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किया गया है।

बूम बैरियर (boom barrier) और नई रोड मार्किंग से वाहनों की आवाजाही अब अधिक नियंत्रित और सुरक्षित हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन बदलावों से बिना अनुमति वाहनों की एंट्री रुकेगी और प्रवेश क्षेत्र बच्चों व बुजुर्गों के लिए पहले से कहीं अधिक सुरक्षित बन जाएगा।

फेज़-4 में अमलताश ड्राइव के 4900-सीरीज़ कॉरिडोर पर सड़क की गुणवत्ता सुधारी गई है। सड़क की सतह को मजबूत किया गया और नई ट्रैफिक मार्किंग (new traffic marking) की गई, जिससे वाहनों की आवाजाही आसान हुई और पैदल यात्रियों की सुरक्षा भी बढ़ी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुराने इलाकों में नियमित अपग्रेड से कॉलोनी का रखरखाव बेहतर होता है और रहने का अनुभव भी सुधरता है।

इन सुधारों से 1,200 से अधिक लोगों और 200 से ज्यादा घरों को सीधे तौर पर लाभ मिला है। RWA प्रतिनिधियों के अनुसार, सुरक्षित एंट्री, स्वच्छ वातावरण और अच्छी तरह से मेंटेन की गई सड़कें कॉलोनी की पहचान को मजबूत करती हैं और प्रॉपर्टी की वैल्यू (property value) को बनाए रखने में मदद करती हैं।

DLF फेज़-3 के निवासी सुनील वर्मा ने कहा कि नए एंट्री-एग्जिट गेट और बेहतर सुरक्षा इंतज़ामों से कॉलोनी की सिक्योरिटी में काफ़ी सुधार हुआ है। वहीं अमलताश ड्राइव के निवासी प्रेम अहलूवालिया के मुताबिक, सड़क और एंट्रेंस एरिया (enterance area) में किए गए सुधारों से पूरे इलाके की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है।