Gurugram Property Rates : गुरुग्राम में प्रोपर्टी की कीमतों में आएगा उछाल या रेट गिरेंगे धड़ाम, एक्सपर्ट ने बताई जरूरी बात
Gurugram Property Rates : एक्सपर्ट्स के अनुसार, गुरुग्राम में प्रॉपर्टी की कीमतें काफी ज़्यादा हैं। कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि जल्द ही इनमें गिरावट आ सकती है, लेकिन अन्य इससे सहमत नहीं हैं... तो चलिए आइए नीचे खबर में जान लेते है एक्सपर्ट की राय के मुताबिक प्रोपर्टी की कीमतों में उछाल आएगा या गिरावट-
HR Breaking News, Digital Desk- (Gurugram Property Rates) एक्सपर्ट्स के अनुसार, गुरुग्राम में प्रॉपर्टी की कीमतें काफी ज़्यादा हैं। कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि जल्द ही इनमें गिरावट आ सकती है, लेकिन अन्य इससे सहमत नहीं हैं। हालांकि, ज़्यादातर एक्सपर्ट्स इस बात से सहमत हैं कि आने वाले समय में गुरुग्राम में प्रॉपर्टी की कीमतों में स्थिरता बनी रहेगी और कोई बड़ी बढ़ोतरी (Property Hike) देखने को नहीं मिलेगी।
अभी क्या है कीमत-
मैजिकब्रिक्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, गुरुग्राम में आवासीय प्रॉपर्टी बाजार (Residential property market in Gurugram) में कीमतें दो साल 67 प्रतिशत बढ़ी हैं। इस दौरान 2023 में 9,718 रुपए प्रति वर्ग फुट से बढ़कर 2025 की दूसरी तिमाही में 16,186 रुपए प्रति फुट तक पहुंच गई है।
कोरोना महामारी के बाद गुरुग्राम का प्रॉपर्टी बाजार तेजी से बढ़ा है। 2022 में 1100 नई आवासीय इकाइयां लॉन्च हुईं, और 2023 में यह संख्या बढ़कर 19,000 हो गई। एक रिपोर्ट के अनुसार, 2023 में दिल्ली-एनसीआर में लॉन्च हुई कुल 53,000 आवासीय इकाइयों में से लगभग आधी (26,268) अकेले गुरुग्राम में थीं।
क्या आपको गुरुग्राम में प्रॉपर्टी खरीदनी चाहिए-
गुरुग्राम में प्रॉपर्टी निवेश को लेकर विशेषज्ञों की राय अलग-अलग है। उनका मानना है कि निकट भविष्य में प्रॉपर्टी के दामों में बड़ा उछाल आने की संभावना कम है। हालांकि, अलग-अलग इलाकों में निवेश (Invest) पर रिटर्न भिन्न हो सकते हैं। इसलिए, निवेशक को अपनी जरूरतों और बजट के अनुसार सोच-समझकर फैसला लेना चाहिए। अपनी सुविधा के हिसाब से ही निवेश करना सबसे अच्छा है।
अनारॉक के प्रशांत ठाकुर के अनुसार, गुरुग्राम में आवासीय प्रॉपर्टी खरीदने का यह सही समय नहीं है। उन्होंने कहा कि बाजार में फिलहाल काफी उतार-चढ़ाव है, इसलिए अभी निवेश करने से बचना चाहिए। ठाकुर ने समझाया कि रियल एस्टेट (real estate) में कीमतें भले ही बाकी चीज़ों की तरह न गिरें, लेकिन फिलहाल सावधानी बरतनी ज़रूरी है और इंतज़ार करना ही समझदारी है।