बिना गांरटी के तीन लाख रुपये का लोन दे रही हरियाणा सरकार, जानिये लोन लेने का तरीका

हरियाणा:  अगर आप पशु पालन करना चाहते हैं और इसके लिए किसी लोन की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। आज हम आपको इस खबर में बताएंगे कि आखिर आप कैसे पशु क्रेडिट कार्ड (Pashu Credit Card) के जरिए सरकार से लोन(Animal Loan) ले सकते हैं। और अपना व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। इस खबर में आपको तमाम जानकारियां मिलने वाले हैं। 
 
 

हरियाणा सरकार ने पशु किसान क्रेडिट कार्ड (Pashu Kisan Credit Card) स्कीम शुरू की है। इसके तहत अब तक करीब डेढ़ लाख किसानों को मदद मिल चुकी है और करीब 800 करोड़ से ज्यादा का लोन(Animal Loan) सरकार की ओर से किसानों को दिया जा चुका है।

अगर आप अच्छे तरीके से पशु पालन करना चाहते हैं तो पशु क्रेडिट कार्ड (Pashu Credit Card) को बनवा कर ₹300000 तक का लोन आसानी से ले सकते हैं। किसान क्रेडिट कार्ड की तरह ही पशु किसान क्रेडिट कार्ड (Pashu Kisan Credit Card) बनाया जाता है। जिसके तहत आपको बिना किसी गारंटी के लोन(Animal Loan) मुहैया करवाया जाता है। 

  • अब जानते हैं कि पशु किसान क्रेडिट कार्ड (Pashu Kisan Credit Card) आखिर इससे शुरू करने का मकसद सरकार का क्या है। इसके लिए कौन लोग पात्र हैं और किन-किन कागजात की जरूरत है। 


इस स्कीम के तहत यदि पशुपालक के पास गाय है तो उसे प्रति गाय के ₹40000 और अगर भैंस है तो प्रति भैंस के ₹60000 तक का पशु लोन दिया जाता है। कर्ज की रकम 6 किस्तों में मिलती है।

लाभार्थी को ये पैसा एक साल के अंतराल में 4 फ़ीसदी ब्याज पर लौटाना होता है। यह रकम गाय भैंस बकरी और मुर्गी पालन के लिए उपयोग की जा सकती है। अब तक प्रदेश सरकार ने 5 लाख से अधिक पशुपालकों के आवेदन बैंकों में भेजे हैं। जिनमें से बैंकों ने तीन लाख को रिजेक्ट किया है। जबकि सवा लाख पशुपालकों को पशु किसान क्रेडिट कार्ड (Pashu Kisan Credit Card) मंजूर किया है।


दरअसल हरियाणा(HARYANA) में खेती के साथ-साथ पशुपालन पर भी जोर दिया जा रहा है( यहां लगभग 4000000 परिवार 3600000 दुधारू पशु पालते हैं। 800000 पशुपालकों को पशु किसान क्रेडिट कार्ड (Pashu Kisan Credit Card) जारी किया जाना है। 

  • आईये अब आपको बताते हैं कि किस पशु पर कितना लोन आपको मिलेगा

 
हरियाणा सरकार की ओर से एक लाख 60 हजार  रुपये तक का लोन(Animal Loan) के लिए किसी भी गारंटी की कोई जरूरत नहीं है। प्रति भैंस पर ₹60249 प्रति गाय पर ₹40783 भेड़ बकरी पर ₹4063 और मुर्गी पर ₹720 प्रति मुर्गी लोन(Animal Loan) दिया जाता है। 


अब यह जान लीजिए कि आखिर कितने दिन में पशु किसान क्रेडिट कार्ड (Pashu Kisan Credit Card) आपको मिलेगा और इसके लिए क्या-क्या कागजातों की जरूरत है
सबसे पहले आपके पास आधार कार्ड होना चाहिए, पैन कार्ड दो पासपोर्ट साइज फोटो। इसके बाद आवेदन फार्म भरने के बाद आपको केवाईसी करवाना पड़ेगा।

पशुपालक अपने नजदीकी बैंक में जाकर आवेदन कर पशु किसान क्रेडिट कार्ड (Pashu Kisan Credit Card) के लिए आवेदन कर सकता है। सत्यापन के 1 महीने के अंदर अंदर आपको पशु किसान क्रेडिट कार्ड (Pashu Kisan Credit Card) दिया जाएगा। 

  • पशु किसान क्रेडिट कार्ड (Pashu Kisan Credit Card) लेने के लिए शर्तें


हरियाणा सरकार की ओर से पशुओं का हेल्थ सर्टिफिकेट होना चाहिए। जिन पशुओं का बीमा नहीं है उन पर पशु किसान क्रेडिट कार्ड (Pashu Kisan Credit Card) नहीं मिलेगा। पशु किसान क्रेडिट कार्ड (Pashu Kisan Credit Card) लेने के लिहाज से सिविल ठीक होना चाहिए और लाभार्थी हरियाणा का ही रहने वाला होना चाहिए।