Haryana: शहर में कम हुई लग्जरी घरों की सेल, एक्सप्रेसवे के किनारे जा रहे लोग
Haryana - हरियाणा के इस शहर में लग्जरी घरों की मांग बनी हुई है, लेकिन कुछ प्रीमियम इलाकों में बिक्री में कमी दर्ज की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक सीमित इन्वेंट्री के कारण खरीदार अब एक्सप्रेसवे (expressway) और अन्य उभरते प्रीमियम क्षेत्रों की ओर रुख कर रहे हैं, जहां नए प्रोजेक्ट्स तेजी से विकसित हो रहे हैं-
HR Breaking News, Digital Desk- (Haryana) दिल्ली-एनसीआर के Gurugram के प्रॉपर्टी मार्केट में लग्जरी सेगमेंट का दबदबा लगातार बढ़ता जा रहा है। खासकर कैलेंडर वर्ष 2025 के दौरान 10 करोड़ रुपये या उससे अधिक कीमत वाले घरों की मांग में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है, जिससे इस सेगमेंट में रियल एस्टेट (Real estate in segment) गतिविधियां तेज हो गई हैं।
24,120 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड बिक्री दर्ज-
रियल एस्टेट डेटा एनालिटिक्स फर्म India Sotheby International Realty, CRE Matrix की रिपोर्ट के मुताबिक, पूरे गुरुग्राम में साल 2025 में 24120 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री हुई है।
गोल्फ कोर्स रोड पर बिक्री में 28 फीसदी गिरावट-
Gurugram में लग्जरी प्रॉपर्टी की तेजी के बीच सबसे प्रीमियम इलाकों में शामिल Golf Course Road के आंकड़े अलग तस्वीर पेश कर रहे हैं। यहां लग्जरी प्रॉपर्टी मार्केट (luxuary property market) की कुल सेल वैल्यू में करीब 28 फीसदी की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।
6710 करोड़ रुपए की बिक्री-
Golf Course Road में कैलेंडर वर्ष 2024 के दौरान करीब 9,259 करोड़ रुपये के लग्जरी घरों (luxuary houses) की बिक्री दर्ज की गई थी। वहीं 2025 में यह आंकड़ा घटकर लगभग 6,710 करोड़ रुपये रह गया।
मार्केट में सीमित इन्वेंट्री बनी बड़ी वजह-
गिरावट का यह मतलब नहीं है कि निवेशकों और संपन्न खरीदारों के बीच इस पॉश इलाके का आकर्षण कम हो गया है। रिपोर्ट के अनुसार Golf Course Road में बिक्री घटने की मुख्य वजह बाजार में सीमित इन्वेंट्री का होना बताया जा रहा है।
एक्सक्लूसिव लोकेशन के रूप में उभरा गोल्फ कोर्स रोड-
रिपोर्ट के अनुसार इन्वेंट्री की कमी के कारण Golf Course Road पहले से भी ज्यादा एक्सक्लूसिव इलाका (exclusive area) बनता जा रहा है। यहां घरों की बढ़ती मांग के चलते प्रॉपर्टी की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं और कई प्रोजेक्ट्स में लग्जरी घरों के दाम नई ऊंचाइयों तक पहुंच रहे हैं।
द्वारका एक्सप्रेसवे और गोल्फ कोर्स रोड एक्सटेंशन की ओर बढ़ा रुझान-
India Sotheby's International Realty और CRE Matrix की रिपोर्ट के मुताबिक गोल्फ कोर्स रोड (Golf Course Road) में घरों की सीमित उपलब्धता के कारण खरीदार अब द्वारका एक्सप्रेसवे (Dwarka Expressway) और गोल्फ कोर्स रोड एक्सटेंशन जैसे प्रीमियम माइक्रो-मार्केट्स की ओर रुख कर रहे हैं।