Home Loan EMI : कहां मिल रहा है सबसे सस्ता होम लोन, जानें सभी की ब्याज दरें

Home Loan EMI : आज के समय में होम लोन लेना कोई बड़ी बात नहीं है, क्योंकि इस महंगाई के जमाने में बहुत कम लोग ऐसे होते हैं,  जिनके पास लाखों की सेविंग होती है। ऐसे में ज्यादातर लोग होम लोन का सहारा लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सबसे सस्ता होम लोन (Home Loan) कहां मिलेगा और कहां पर होम लोन की ब्याज दरें  कितनी है। 
 

HR Breaking News (Home Loan) अगर आप भी घर खरीदने के लिए होम लोन लेने के बारे में सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए फायदेमंद होने वाली है। आप जानते हैं कि  मिडिल क्लास लोगों के लिए खुद का घर बनाना समय के साथ ही काफी मुश्किल होता जा रहा है। ऐसे में आज हम आपको इस  खबर के माध्यम से बताने वाले हैं कि सबसे सस्ता होम  लोन कहां मिल रहा है और होम लोन की ब्याज दरों (Home Loan EMI) के बारे में डिटेल में बताने वाले हैं-

 

 

LIC हाउसिंग फाइनेंस से मिलेगा इतना लोन
 

जानकारी के लिए बता दें कि LIC हाउसिंग फाइनेंस (LIC Housing Finance home Loan Rate) की ओर से ग्राहकों को सिर्फ 7.15 प्रतिशत की शुरुआती ब्याज दर से होम लोन दिया जा रहा है। बता दें कि यह ब्याज दरें ग्राहक के क्रेडिट स्कोर, लोन अमाउंट और अन्य एलिजिबलेटी के हिसाब से तय होती है। LIC हाउसिंग फाइनेंस की ओर से ग्राहकों को 75 लाख रुपये तक का लोन दिया जाता है, जिसका टाइमपीरियड 30 सालों तक हो सकता है।

Bajaj हाउसिंग फाइनेंस से मिलेगा इतना लोन
 

बजाज हाउसिंग फाइनेंस भी ग्राहकों को कम ब्याज दरों (Bajaj Housing Finance home loan Rate) पर होम लोन देता है। यहां पर होम लोन की शुरुआती ब्याज दरें 7.15 प्रतिशत है। ये ब्याज दरें भी ग्राहक के क्रेडिट स्कोर, लोन अमाउंट और अन्य पात्रता के हिसाब से अलग हो सकती हैं। साथ ही एलिजिबलिटी के हिसाब से बजाज हाउसिंग फाइनेंस अपने ग्राहकों को 5 करोड़ रुपये तक का होम लोन ऑफर कर सकती है, जिसकी अवधि 32 सालों तक की हो सकती है।

PNB हाउसिंग फाइनेंस होम लोन दरें
 

अगर PNB हाउसिंग फाइनेंस के होम लोन दरों (PNB Housing Finance Home Loan Rates) की बात करें तो यहां पर ग्राहकों को 7.50 प्रतिशत की शुरुआती ब्याज दर से होम लोन मिल रहा है। यहां  पर ब्याज  दरें भी ग्राहक के क्रेडिट स्कोर, लोन अमाउंट और अन्य पात्रता के हिसाब से तय होती है और PNB हाउसिंग फाइनेंस की ओर से ग्राहकों को 1 करोड़ रुपये से ज्यादा होम लोन ऑफर करता है, जिसकी अवधि 30 सालों तक की हो सकती है।

GIC हाउसिंग फाइनेंस से मिलेगा इतना लोन 
 

GIC हाउसिंग फाइनेंस (GIC Housing Finance loan interest) की ओर से ग्राहकों को 8.8 प्रतिशत की ब्याज दरों से होम लोन दिया जा रहा है। यह ब्याज दरें क्रेडिट स्कोर और अन्य पात्रता के हिसाब से तय होती हैं। GIC हाउसिंग फाइनेंस की ओर से ग्राहकों को 30 लाख रुपये तक का होम लोन दिया जाता हैं, जिसकी अवधि 30 सालों तक हो सकती है।

गोदरेज हाउसिंग फाइनेंस होम लोन दरें
 

गोदरेज हाउसिंग फाइनेंस (Godrej Housing Finance) की ओर से ग्राहकों को 7.60 प्रतिशत की ब्याज दरों से होम लोन दिा जा रहा है। यह ब्याज दरें भी आपके क्रेडिट स्कोर और अन्य पात्रता के हिसाब से तय होती हैं। गोदरेज हाउसिंग फाइनेंस की ओर से ग्राहकों को 10 करोड़ रुपये तक  का लोन दिया जा रहा है, जिसकी अवधि 30 सालों तक हो सकती है।