Home Loan : एसबीआई से लेना चाह रहे हैं होम लोन, पहले जान लें लोन की सारी डिटेल्स
Home Loan - अगर आप घर खरीदने की योजना बना रहे हैं और इसके लिए होम लोन लेने का सोच रहे हैं, तो पहले उससे जुड़ी सभी जरूरी जानकारी जान लेना जरूरी है। देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) भी ग्राहकों को होम लोन की सुविधा दे रहा है... तो चलिए आइए नीचे खबर में जान लेते है इससे जुड़ी सारी डिटेल्स-
HR Breaking News, Digital Desk- (Home Loan) आज के समय में प्रॉपर्टी की कीमतें तेजी (property price hike) से बढ़ रही हैं, जिससे आम लोगों के लिए अपना घर खरीदना पहले की तुलना में ज्यादा मुश्किल होता जा रहा है। ऐसे में कई लोग बैंक से होम लोन लेकर घर खरीदने का विकल्प चुन रहे हैं। इसके बाद घर की कीमत को वे हर महीने ईएमआई के जरिए धीरे-धीरे चुकाते हैं।
अगर आप भी आने वाले समय में बैंक से होम लोन लेने की योजना बना रहे हैं और देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) से लोन लेने का सोच रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए उपयोगी हो सकती है। यहां हम आपको SBI के होम लोन से जुड़ी अहम शर्तों, ब्याज दरों और जरूरी डिटेल्स के बारे में बता रहे हैं।
SBI होम लोन की ब्याज दरें-
जब भी होम लोन (Home laon) लेने की बात होती है, तो सबसे पहले उसकी ब्याज दरों पर ध्यान दिया जाता है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI bank home loan rate) की होम लोन ब्याज दरों की बात करें तो बैंक अपने ग्राहकों को करीब 7.25 प्रतिशत की शुरुआती दर से होम लोन ऑफर करता है। हालांकि ग्राहक के सिबिल स्कोर, लोन राशि और अन्य पात्रता शर्तों के आधार पर ब्याज दरें अलग-अलग हो सकती हैं।
- होम लोन (TL)- 7.25 से 8.45 प्रतिशत
- होम लोन मैक्सग़ेन (OD)- 7.50 से 8.70 प्रतिशत
- टॉप अप लोन- 7.75 से 10.50 प्रतिशत
- टॉप अप (OD) लोन- 8.00 से 9.20 प्रतिशत
- प्रॉपर्टी के खिलाफ लोन (P-LAP)- 8.95 से 10.50 प्रतिशत
- रिवर्स मॉर्टगेज लोन (RML)- 10.30 प्रतिशत
- YONO Insta होम टॉप अप लोन- 8.10 प्रतिशत
SBI होम लोन की पात्रता-
एसबीआई (SBI) होम लोन के लिए कोई भी भारतीय नागरिक, अनिवासी भारतीय (NRI) और ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (OCI) आवेदन कर सकते हैं। लोन के लिए आवेदक की उम्र 18 से 70 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके साथ ही स्थिर और भरोसेमंद आय का स्रोत होना जरूरी है। इसमें नौकरीपेशा, स्वरोजगार पेशेवर (self employed professional) और व्यवसायी सभी आवेदन कर सकते हैं। साथ ही आवेदक का अच्छा क्रेडिट स्कोर होना भी जरूरी माना जाता है।
SBI होम लोन की प्रोसेसिंग फीस-
एसबीआई (SBI) होम लोन की प्रोसेसिंग फीस लोन के प्रकार और राशि के आधार पर तय होती है। आमतौर पर यह लोन अमाउंट का करीब 0.35 से 1 प्रतिशत तक हो सकती है, जिसकी अधिकतम सीमा लगभग 5,000 रुपये तक रहती है। इस पर जीएसटी (GST) अलग से देना होता है। कुछ मामलों में यह प्रोसेसिंग फीस 12,000 से 50,000 रुपये तक भी हो सकती है।
SBI होम लोन की अहम बातें-
एसबीआई (SBI) अपने ग्राहकों को अपेक्षाकृत कम ब्याज दर पर होम लोन उपलब्ध कराता है, जिससे ईएमआई (EMI) का बोझ कम रहता है। साथ ही बैंक कई मामलों में कम प्रोसेसिंग फीस (low processing fees) भी लेता है। ग्राहक अपनी सुविधा के अनुसार अधिकतम 30 वर्ष तक की अवधि चुन सकते हैं, जिससे किस्त चुकाना आसान हो जाता है। खास बात यह है कि SBI संपत्ति के मूल्य का लगभग 90 प्रतिशत तक लोन देने की सुविधा भी देता है।