Income Tax Raid : इनकम टैक्स की रेड में मिली 250 करोड़ से ज्यादा की नकदी, ट्रकों में ढोया गया कैश

Income Tax Raid : आयकर विभाग की रेड आप लोगों ने बहुत देखी होंगी। कुछ रेड ऐसी हैं जो इतिहास में दर्ज हो गई हैं। वहीं, इनकम टैक्स की एक रेड में 250 करोड़ रुपये का कैश मिला है। कैश को ट्रकों में भरकर ढोया गया है। इनकम टैक्स विभाग ने देश के राजस्व को बढ़ाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। 

 

HR Breaking News (Income Tax Raid) आयकर विभाग की ओर से लगातार देश के राजस्व को बढ़ाने के लिए छापेमारी की कार्रवाई की जाती रही हैं। इन दिनों फिर से आयकर विभाग की एक रेड ने काफी सुर्खियां बटौरी है। आयकर विभाग की इस रेड में 250 करोड़ का कैश बरामद हुआ है, जिसे ट्रकों में भरकर लेकर जाया गया है। 

 


होती रहती हैं देश में बड़ी रेड


आयकर विभाग की बड़ी रेड देश में होती रहती हैं। इन दिनों एक रेड ऐसी भी आई है जिसमें आयकर विभाग ने 90 से अधिक छापे मारे थे। वहीं एक रेड में नकदी (Income Tax Raid) ही 250 करोड़ से ज्यादा निकली। नकदी लेकर जाने के लिए भी ट्रक बुलाना पड़ा। आइए जानते हैं आयकर विभाग की इन 5 बड़ी रेड्स के बारे में। 

 


1981 की रेड ने हिला दिया था सिस्टम


साल था 1981, तारीख थी 16 जुलाई। जाने-माने बिजनेसमैन और पंजाब के पूर्व विधानसभा सदस्य और राज्यसभा सांसद सरदार इंदर सिंह के कानपुर के ठिकानों (Income Tax Raid) पर एक साथ 90 से अधिक इनकम टैक्स अधिकारियों ने दबिश दी। इन आयकर अधिकारियों के साथ करीब 200 पुलिस वाले भी थे। छापा तीन रात दो दिन चला।

 

 

इसमें भारी मात्रा में संपत्ति उजागर हुई। काफी अधिक कैश मिला। सरदार इंदर सिंह के करीबियों के ठिकानों और इंजीनियरिंग वर्क्स प्राइवेट लिमिटेड की फैक्टरियों पर भी छापेमारी की गई। इन सबको सील किया। इस रेड में 92 लाख रुपये नकद मिले। जो उस समय बहुत बड़ी रकम थी।

 

 

साथ में सोना के गहने और फिक्स्ड डिपॉजिट भी पाए गए। कुल 1.3 करोड़ रुपये बरामद किए गए। वहीं, 30 लाख रुपये कीमत की सोने की छड़ें बरामद की गईं। इनको गिनने के लिए उस समय रिजर्व बैंक की स्थानीय शाखा को तब 18 घंटे लगे। 

 

 

यहां मिला था सबसे ज्यादा कैश


वहीं, अब तक की आयकर विभाग की सबसे बड़ी रेड साल 2023 में डाली गई थी। धीरज साहू के झारखंड और ओडिशा में ठिकानों पर यह छापा मारा गया। 6 दिसंबर 2023 को शुरू हुई इस रेड से 351 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी और करीब तीन किलो सोने के गहनों का पता चला।

यह किसी भी केंद्रीय एजेंसी की अब तक की सबसे बड़ी रिकवरी थी। यहां नोट गिरने के लिए बैंक से कर्मचारी और मशीनें बुलाई गईं।

स्कूटर पर चलने वाले के घर रेड ने कर दिया हैरान


वहीं, एक रेड 2021 में कानपुर के इत्र कारोबारी पीयूष जैन के आवास पर हुई। दिसंबर 2021 में लो प्रोफाइल स्कूटर पर चलने वाले पीयूष जैन के यहां छापा मारा गया। इसमें कार्रवाई के साथ ही अफसरों की आंखें भी चौंधिया गईं। देखते ही देखते जैन के आवास से 250 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी मिली।

काफी दस्तावेज भी बरामद किए गए। अफसरों को नकदी गिनने के लिए बड़ी संख्या में मशीनें मंगानी पड़ी थीं। बड़े-बड़े बक्सों में भर कर रुपये ट्रकों (Income Tax Raid) से ढोए गए। यह रेड 120 घंटे से भी अधिक समय तक  चली । इसमें आरोपी को गिरफ्तार किया गया। वहीं उनकी बाहर संपत्ति का भी ब्योरा मिला। 

सहारा समूह पर रेड से मिले थे 135 करोड़


वहीं, बड़ी रेड (Income Tax Raid) की बात करें तो दिल्ली और नोएडा में स्थित सहारा समूह के दफ्तरों पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की कार्रवाई भी बड़ी रेड्स में आती है। इस दौरान 135 करोड़ रुपये नकदी बरामद की गई थी।

एक करोड़ के गहने मिले थे। इस रेड के साथ ही सहारा समूह की कानूनी लड़ाई शुरू हुई थी और सहारा समूह के मुखिया सुब्रत रॉय को गिरफ्तार (Income Tax Raid) कर लिया गया था। 

यहां मिले नए पुराने नोट


एक रेड 2016 में में भी हुई थी। इस रेड में नए पुराने नोट बरामद किए गए थे। आयकर विभाग ने बेंगलुरु में दो इंजीनियरों और दो ठेकेदारों के ठिकानों पर छापेमारी की थी। इसमें 5.7 करोड़ रुपये बरामद हुए।

इसमें 4.8 करोड़ रुपये तो नए नोटों व 90 लाख रुपये बंद हो चुके नोट थे। इसमें सात किलो सोना और 9 किलो गहने भी बरामद हुए। इनकी कीमत पांच करोड़ रुपये बताई गई। महंगी कारें भी बरामद की गईं।