indian currency notes  : सभी नोटों पर RBI गवर्नर के साइन क्यों है जरूरी, अधिकत्तर लोगों को नहीं है जानकारी

indian currency Update : बैंक नोटों को हर कोई डेली लेनदेन में यूज करता है लेकिन इनसे जुड़ी कई खास बातों से अधिकतर लोग अनजान हैं। आपने भी हर नोट पर आरबीआई गवर्नर के साइन (RBI Governor Sign) देखे होंगे, लेकिन शायद ही यह जानते होंगे कि ये क्यों जरूरी होते हैं। आइये इस सवाल का जवाब जानते हैं इस खबर में।

 

HR Breaking News - (RBI update on notes)। भारतीय मुद्रा में कई छोटे व बड़े नोट चलन में हैं। अब तक आरबीआई सरकार की सहमति से कई नोट जारी कर चुका है और कई नोटों को बंद भी कर चुका है। इन सभी नोटों में एक खासियत जरूर रही है, वह है नोट पर आरबीआई गवर्नर (Governor Sign on notes) के साइन।

इस समय 500 रुपये का नोट सबसे बड़ा नोट है, हर नोट की तरह इस नोट पर भी आपको गवर्नर के साइन मिलेंगे। ये साइन ऐसे ही नहीं किए जाते, इसके पीछे भी बहुत बड़ा कारण है। इस बारे में अधिकतर लोग अनजान ही हैं। खबर में जानिये क्यों हर नोट पर होते हैं आरबीआई गवर्नर (RBI Governor Sign on Currency)  के साइन।

इस कारण से होते हैं गवर्नर के साइन- 


आरबीआई गवर्नर के साइन के बाद ही किसी नोट (bank notes latest update) को वैध घोषित किया जा सकता है। नोट पर गारंटी वचन को भी गवर्नर के साइन पुख्ता करते हैं। इस गारंटी वचन में नोट की वैल्यू को लेकर गारंटी दी जाती है, इस गारंटी को आरबीआई गवर्नर लेते हैं, इसी कारण उनके साइन भी जरूरी होते हैं।

जानिये प्रॉमिसरी नोट के बारे में-


गारंटी वचन को बैंक नोट (bank notes update) भी कहा जाता है, लेकिन बैंकिंग की भाषा में इसे प्रॉमिसरी नोट (promissory note) के नाम से जाना जाता है। कानूनी प्रावधान अनुसार भी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI latest news) कोई भी नोट गवर्नर के साइन के बिना जारी नहीं कर सकता। ये हर नोट पर अनिवार्य किए गए हैं।

नए नोटों पर नजर आएंगे नए गवर्नर के साइन-


एक ताजा अपडेट के अनुसार बता दें कि जल्द ही आरबीआई (RBI Update) की तरफ से नए नोट जारी किए जाएंगे। इन नोटों पर आरबीआई के नए गवर्नर संजय मल्होत्रा के साइन नजर आएंगे। कई लोग इस अपडेट (indian currency latest update) के बाद यह भी सोच रहे हैं कि भारतीय नोटों में गवर्नर के साइन क्यों जरूरी होते हैं, इनके बिना नोट जारी हो सकते हैं या नहीं? इस सवाल का जवाब आपने यहां जान ही लिया है। 

सिर्फ इस नोट पर नहीं होते गवर्नर के साइन-


1 रुपये का नोट देश की मुद्रा (indian currency news) में सबसे छोटा है। केवल इस नोट पर आरबीआई गवर्नर के साइन (RBI governer sign) नहीं होते। इसका भी एक बड़ा कारण है। 1 रुपये के नोट को आरबीआई नहीं, बल्कि वित्त मंत्रालय जारी करता है। इसलिए इस नोट पर वित्त मंत्रालय (ministry orf finance) के सचिव के हस्ताक्षर होते हैं।