Delhi NCR में नहीं इस शहर में है भारत का सबसे महंगा होटल, यहां मिलेंगे राजा महाराजाओं वाले ठाठ
Costliest Hotel in India : भारत में कई महंगे-महंगे होटल है लेकिन क्या आप जानते है कि भारत का सबसे महंगा होटल किस जगह पर है जहां मिलते हो राजा महाराजाओं वाले ठाठ, आइए जानते है खबर में इसके बारे में विस्तार सें।
HR Breaking News (ब्यूरो)। भारत में आपने हजारों होटल देखे होंगे और उनमें से आप कुछ में रुके भी होंगे। कभी किसी का किराया आपको सस्ता भी दिखा होगा, तो कभी किसी कमरे का किराया महंगा, लेकिन बजट के हिसाब से आप थोड़ा एडजस्ट भी कर लेते होंगे। लेकिन अगर हम आपसे कहें कि भारत में एक ऐसा होटल भी है, जिसे देश के सबसे महंगे होटल (most expensive hotels) में गिना जाता है और किराया तो अमीरों के भी होश उड़ा देता है, तब आप क्या कहेंगे?
जी हां, आज हम आपके साथ उस होटल के बारे में बात करने वाले हैं, जिसे भारत के सबसे महंगे होटल (India's most expensive hotels) में गिना जाता है। शायद आप एक रात रुकने की कीमत का अंदाजा भी लगा सकते हैं।
जयपुर का राज पैलेस
हम बात कर रह हैं जयपुर के राज पैलेस (Raj Palace of Jaipur) की, जिसे देश के सबसे महंगे होटलों में गिना जाता है, जिसकी खूबसूरती की मिसाल दुनियाभर में दी जाती। बता दें, इस होटल के बारे में दावा किया जाता है कि इस होटल को सरकार द्वारा “भारत के सर्वश्रेष्ठ विरासती होटल” के रूप में सम्मान दिया गया है। बता दें, “विश्व यात्रा पुरस्कारों” द्वारा इसे सात बार “दुनिया के अग्रणी विरासती होटल” के रूप में चुना है। ये दावे इंटरनेट पर दी गई जानकारी के अनुसार बताए गए हैं।
1727 में किया गया था महल का निर्माण
बता दें, इस होटल का पुराना नाम ‘द चोमू हवेली’ है, जो 1727 में बनाया गया था। ये चोमू के आखिरी राजा ठाकुर राज सिंह के नाम पर रखा गया था। लेकिन साल 1996 में राजकुमारी जयेंद्र कुमारी ने इस महल को होटल के रूप में आगे बढ़ाने का फैसला किया। इतने सालों के बाद भी ये बेहद अनोखा होटल है और अंदर का इंटीरियर तो लोगों को हैरान कर देता है।
50 आलिशान कमरे हैं यहां
होटल में 50 आलिशान कमरे बनाए गए हैं, जो मुगल काल के डिजाइन से काफी मिलते हैं। होटल के कमरे वहीं हैं, जहां राजा-महाराजा रहते थे। इसके अलावा होटल में ऐतिहासिक चीजें आज भी मौजूद हैं, जो काफी सालों पुरानी हैं। इस होटल में अमिताभ बच्चन से लेकर एलेन पेज जैसे कई फेमस दिग्गज रह चुके हैं। कमरों की अगर बात की जाए तो यहां अलग-अलग तरह के कमरे हैं।
60 रुपए से शुरू है किराया
आप सभी इस होटल के रूम का किराया सोच रहे होंगे, आखिर किराया कितना है, बता दें होटल के हेरिटेज और प्रीमियर रूम का एक रात का किराया लगभग 60 हजार रुपए है, जो कि काफी कम है। वहीं अगर हिस्टोरिकल सुइट के किराए की बात करें तो 77 हजार यहां का किराया। प्रेस्टीज सुइट का एक रात का किराया एक लाख रुपए से ज्यादा है, वहीं पैलेस सुइट का एक रात का किराया 5 लाख रुपए से भी अधिक है। सबसे महंगा यहां का प्रेसिडेंशियल सुइट है जिसका एक रात का किराया 14 लाख से भी अधिक है।
राज पैलेस कैसे पहुंचे
जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 13 किमी दूर है, वहीं इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयपोर्ट से 240 किमी है। यही नहीं, जयपुर रेलवे स्टेशन से ये 7.9 किमी दूर है। यहां आप फ्लाइट से भी जा सकते हैं या फिर सड़क मार्ग के रास्ते भी यहां पहुंच सकते हैं।