त्योहारों के बीच महंगाई का झटका, वीटा घी-पनीर के बढ़े दाम
HR Breaking News (Vita Ghee and Paneer) दूध के बढ़ते दामों के बीच घी-पनीर भी महंगाई की चपेट में आ गया है। वीटा ने घी और पनीर के दामों में बढ़ौतरी की है। त्योहारी सीजन में वीटा घी की मांग अधिक हो जाती है। ऐसे में आम आदमी को त्योहारों के बीच महंगाई का झटका लगा है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि वीटा घी-पनीर (Vita Ghee and Paneer) के दाम कितने हो गए हैं।
वीटा घी के दाम में हुई इतनी बढ़ौतरी
बता दें कि वीटा घी के दाम (Vita Ghee Price) में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ौतरी की गई है, जिसके दाम बढ़कर 730 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गए है। 8 अक्टूबर को भी इसके दाम में 30 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ौतरी हुई थी। पनीर की 200 ग्राम की पैकिंग के दाम (price of cheese) भी 5 रुपये बढ़कर 90 हो गए हैं।
आगामी दिनों में बढ़ेंगे घी के रेट
आगामी दिनों में घी के दाम (Ghee Ke Rate) बढ़ने की संभावना जताई है। अभी वीटा 10 फैट के प्रति लीटर दूध के किसानों को 88 रुपये दे रहा है। वीटा प्लांट के सीईओ के अनुसार गर्मियों में दूध के दाम में बढ़ौतरी की गई थी, जिससे घी के रेट बढ़े हैं।
क्यों बढ़ाए गए घी व पनीर के रेट
अधिकारियों का कहना है कि लागत बढ़ने की वजह से घी के रेट में इजाफा हुआ है। प्लांट के अधिकारियों के अनुसार दूध (Milk Price) महंगा होने के चलते घी व पनीर के रेट बढ़ाए गए हैं।