त्योहार पर महंगाई का तड़का, दूध-घी और मक्खन के बढ़े रेट, देखें नई रेट लिस्ट
dudh-ghi aur makkhan ke rate - देशभर में महंगाई तेजी से बढ़ती जा रही है। अब त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है और ऐसे में खाने-पीने की सभी चीजों की कीमतों में बंपर तेजी देखने को मिली है। इस बार त्योहार पर किचन में महंगाई का तड़का लगने वाला है। दरअसल, आज दूध-घी और मक्खन के रेट में तेजी दर्ज की गई है। चलिए नीचे खबर में जानते है नए रेट -
HR Breaking News - त्योहारों का सीजन जैसे ही करीब आता है देश भर में खाने पीने से लेकर अन्य कामों में प्रयोग होने वाली चीजों के रेट तेजी से बढ़ते हैं। अब त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है। 20 अक्टूबर को दशहरा मनाया गया है दिवाली का त्यौहार आने वाला है और इस बीच दूध, घी और मक्खन की कीमतों में बंपर तेजी देखने को मिली है अगर आप बाजार में दूध (Milk rate hike) किया मक्खन खरीदने के लिए जा रहे हैं तो अब आपको पुराने रेट पर यह चीज नहीं मिलेगी घर से निकलने से पहले दूध घी मक्खन के नए रेट जरूर जान लें।
मिठाइयों के रेट में भी बढ़ौतरी -
तमिलनाडु में सरकारी डेयरी ब्रांड आविन ने कई डेरी प्रोडक्ट की कीमतों में इजाफा कर दिया है। इसके अलावा मिठाइयों के रेट (sweets rate hike) में भी बढ़ोतरी की गई है। कंपनी ने यह बढ़ौतरी दिवाली (Diwali 2026) से पहले की है। इससे आमजन की जेब पर सीधा असर पड़ेगा। दिवाली के त्योहार पर घरों में दूध, घी और मक्खन का सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता है। मिठाइयों की मांग भी काफी ज्यादा रहती है। ऐसे में डेरी प्रोडक्ट की कीमतों में बढ़ोतरी से त्योहार के दौरान लोगों का बजट बिगाड़ सकता है।
कल से इतना महंगा हो जाएगा दूध-घी और मक्खन -
डेयरी ब्रांड आविन के दूध की मक्खन और दूसरे सामान की कीमत 28 अक्टूबर 2026 यानी कल से लागू हो जाएगी। कल से लोगों को इन खाद्य सामान को खरीदने के लिए ज्यादा पैसे चुकाने होंगे। आज आविन के 100 मिलीलीटर घी (ghee ka rate) के पैक का रेट 80 रुपये है जबकी कल 100 मिलीलीटर का घी पैकेट 95 रुपए में मिलेगा यानी इसमें 15 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। वहीं आज 200 मिलीलीटर घी की कीमत 160 रुपये है और कल इसकी कीमत 20 रुपये बढ़कर 180 रुपए हो जाएगी। पहले ग्राहकों को 100 ग्राम मक्खन (makkhan price) का पैक के लिए 60 रुपये देने होते थे वहीं कल 70 रुपए देने होंगे। यानी इसमें 10 रुपये बढ़ाए गए हैं।
इन मिठाइयों के बढ़ाए गए दाम -
डेयरी ब्रांड आविन (Dairy Brand Aavin) ने दीवाली से पहले काजू पिस्ता, मैसूर पाक, काजू कतली (Cashew Katli rate) और दूसरे प्रोडक्ट की कीमतों में इजाफा किया है। बता दें कि आविन द्वारा बढ़ाए गए दूध, घी, मक्खन और दूसरे सामान के रेट 28 अक्टूबर 2026 यानी कल से लागू हो जाएंगे। कल से लोगों को इन सामानों को खरीदने के लिए ज्यादा पैसे देने होंगे।
डेयरी प्रोडक्ट के रेट बढ़ने से बिगड़ेगा घर का बजट -
बढ़ती महंगाई के बीच अचानक दूध, घी और दूसरे डेयरी प्रोडक्ट की कीमतों में बढ़ौतरी होने से आम आदमी के बजट पर सीधा असर पड़ने वाला है, क्योंकि ये ऐसे सामान हैं जिनका इस्तेमाल हर घर की रसोई में आए दिन होता है और त्योहारों पर अनका इस्तेमाल और ज्यादा बढ़ जाता है। अगर आप इन प्रोडक्ट का ज्यादा उपयोग करते हैं तो आपका महीने का बजट अब ज्यादा होने वाला है।