Joint Home Loan Benefits : अब प्रोपर्टी ही नहीं लोन में भी करें साझेदारी, टैक्स बचाने का भी स्मार्ट तरीका
HR Breaking News (Joint Home Loan) आपने प्रोपर्टी में तो साझेदारी देखी होगी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप लोन में भी साझेदारी कर सकते हैं।पैसों की कमी के चलते कई बार लोग अपना घर बनाने का सपना पूरा नहीं कर पाते हैं, लेकिन जॉइंट होम लोन (Joint Home Loan Benefits) के इस बढ़ते ट्रेंड से आप घर तो ले ही सकेंगे और साथ ही टैक्स की भी बचत कर सकेंगे। आप पार्टनर के साथ मिलकर ये लोन ले सकते हैं।
लोन लेने की क्षमता में होता है इजाफा
सबसे पहले तो आप यह जान लें कि जब दो लोग मिलकर होम लोन (Joint Home Loan ) के लिए अप्लाई करते हैं, तो बैंक दोनों की इनकम को मर्ज कर लोन की राशि तय करता है, जिससे आपकी लोन लेने की क्षमता बढ़ जाती है। हम आपको एक उदाहरण के माध्यम से समझाते हैं। जैसे कि अगर बैंक से 40 लाख रुपये का लोन लिया जाए, तो उस अमाउंट की 32,000 से 35,000 रुपये की EMI को दो लोग मिलकर चुकाए तो ये लोन चुकाना आसान हो जाता है।
लोन के लिए क्रेडिट स्कोर की अहम भूमिका
जब भी आप लोन लेते हैं तो सबसे अहम फैक्टर क्रेडिट स्कोर (credit score) होता है। बता दें कि अगर जॉइंट लोन लेने वाले दोनों आवेदकों का बैंकिंग रिकॉर्ड एकदम क्लियर है, तो बैंक कम ब्याज दर (Interest Rate) पर लोन दे सकता हैं। अगर ब्याज दरों में थोड़ी भी गिरावट होती है तो लोन पर लाखों रुपये की बचत हो सकती है। इसके साथ ही, दो प्रोफाइल होने के चलते लोन मंजूरी का प्रोसेस तेज हो जाता है।
कैसे मिलेगा टैक्स में छूट का फायदा
जॉइंट ओनरशिप (joint ownership kya hai) लोग इसलिए भी लेते हैं, क्योंकि इसमे टैक्स में छूट का फायदा मिलता है। अगर घर और लोन दोनों पार्टनर्स के नाम पर हैं, तो ऐसे में दोनों पार्टनर अलग-अलग इनकम टैक्स बेनिफिट का फायदा ले सकते हैं। लेकिन इसके लिए प्रॉपर्टी में दोनों की हिस्सेदारी साफ तौर तपर तय होनी चाहिए। अगर सही प्लानिंग की जाए तो इससे एक ही घर पर दो लोग अपनी इनकम के अनुसार भारी-भरकम टैक्स की बचत (Joint Home Loan tax saving) कर सकते हैं।
लोन एग्रीमेंट में होना चाहिए हिस्सेदारी का जिक्र
बता दें कि जब भी जॉइंट लोन (joint loan ke fayde) लें तो उस समय में नौकरी ज्यादा स्थिर और इनकम अधिक होने वाले को मुख्य आवेदक (Primary Applicant) बनाना चाहिए। इसके साथ ही लोन एग्रीमेंट में हिस्सेदारी का जिक्र साफ होना चाहिए। अगर आप भी कम EMI और ज्यादा टैक्स बचत के साथ घर बनाना चाहते हैं, तो जॉइंट होम लोन एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।