Loan Scheme : नया काम करना चाहते हैं शुरू, ऐसे प्राप्त करें सस्ता लोन, जानें पूरा प्रोसेस

Loan Scheme : बिजनेस शुरू तो हर कोई करना चाहता है लेकिन पैसे की तंगी की वजह से लोग बिजनेस की ओर अपने कदम नहीं उठा पाते हैं। अगर आप भी बिजनेस शुरू करने के लिए लोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आइए आज आपको बताते हैं उस प्रोसेस के बारे में जिसे सस्ता लोन बेहद जल्दी मिल जाएगा।
 

HR Breaking News : (Loan For Business) नई तकनीकी के इस दौर में आजकल हर कोई नौकरी न करने की विषय खुद का बिजनेस शुरू करने की प्लानिंग कर रहा है। बिजनेस की शुरुआत में पैसे की कमी आना आजकल एक आम समस्या बन गई है। ज्यादातर लोग बिजनेस शुरू करने के लिए लोन लेना सही मानते हैं। लोन के मामले में भी आजकल कई तरह के झंझट होने लगे हैं ऐसे में लोग पैसे की तंगी के चलते बिजनेस (loan for business) की तरफ से अपने कदम हटाने लगे हैं।


सरकार की तरफ से इस तरह के नए कारोबारियों की मदद करने के उद्देश्य से कई योजनाओं की शुरुआत की गई है जिनके तहत हमें बिना संपत्ति को गिरवी (mortgage of property) रखे लोन मिल जाता है। सरकार की तरफ से जारी किए गए अपडेट में बताया गया है कि इन योजनाओं का उद्देश्य छोटे व्यापार को बढ़ावा देना तथा युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना है।

 


प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत लोन


सरकार की तरफ से प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (Pradhan Mantri Mudra Yojana) भी चलाई जा रही है जिसके तहत छोटे कारोबार शुरू करने के लिए 50 हजार से लेकर 10 लाख रुपए तक का लोन आसानी से मिल जाता है। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत लोन को तीन श्रेणियों में बांटा गया है। 


पहली श्रेणी (शिशु) के तहत 50 हजार तक का लोन मिलता है, वहीं दूसरी श्रेणी (किशोर ) में 50 हजार से लेकर 5 लाख रुपए तक का लोन मिल जाता है, और तीसरी श्रेणी (तरुण) की बात की जाए तो उसमें 5 लाख से लेकर 10 लाख रुपए तक का लोन मिल जाता है। इस योजना के तहत लोन लेने पर आपको किसी भी संपत्ति को गिरवी रखने की जरूरत नहीं होती और कोई नया बिजनेस शुरू करने वाला व्यक्ति भी इसके लिए अप्लाई कर सकता है।

 


गारंटी योजना 


सरकार ने छोटे कारोबारियों की मदद के लिए एक गारंटी योजना बनाई है। इस योजना में बैंक (Latest Bank News) को सरकार की तरफ से गारंटी मिलती है, जिससे बैंक बिना किसी गिरवी के भी लोन देने को तैयार हो जाते हैं। इसके तहत छोटे और मध्यम कारोबारियों को लगभग 2 करोड़ रुपये तक का लोन मिल सकता है और कुछ मामलों में इससे ज्यादा भी दिया जा सकता है। यह योजना खास तौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो अपने कारोबार को बड़े लेवल पर शुरू करना चाहते हैं।


प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम 


इसी तरह, अगर कोई व्यक्ति नया उद्योग या सेवा से जुड़ा कारोबार शुरू करना चाहता है, तो प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (Prime Minister's Employment Generation Program) उसके लिए एक अच्छा ऑप्शन है। इस योजना के तहत उत्पादन से जुड़े काम के लिए 50 लाख रुपये तक और सेवा क्षेत्र के लिए 20 लाख रुपये तक का लोन मिल सकता है। 


इसकी खास बात यह है कि इसमें सरकार की तरफ से सब्सिडी भी मिलती है यानी कुछ पैसा वापस नहीं करना पड़ता। गांवों में यह सब्सिडी लगभग 25 से 35 % तक होती है, जबकि शहरों में यह करीब 15 से 25 % के बीच रहती है। इस तरह ये योजनाएं छोटे कारोबार शुरू करने और उन्हें आगे बढ़ाने में काफी मददगार हैं।


 छोटे दुकानदारों के लिए योजना


 छोटी दुकान लगाने वालों के लिए भी सरकार की तरफ से एक खास योजना (Latest Government Schemes) की शुरुआत की गई है जिसके तहत पहले चरण में 10000 रूपये, दूसरे चरण में 20000 रूपये, तीसरे चरण में 50000 रूपये तक का लोन दिया जाता है। समय पर अगर किस्त चुकाई जाए तो लोगों को ब्याज से भी राहत मिल जाती है। छोटे व्यापारियों के लिए यह योजना काफी ज्यादा फायदेमंद मानी जा रही है।


ऐसे में अप्लाई


सरकार की तरफ से शुरू की गई इन योजनाओं (government schemes) का अगर आप भी लाभ लेना चाहते हैं तो सबसे पहले अपने कारोबार को सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम के रूप में पंजीकृत कराना जरूरी होता है। इसके बाद योजना से जुड़े पोर्टल (government schemes portal) तथा बैंक के सहारे अप्लाई किया जा सकता है। आवेदन करते वक्त आपको कुछ दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी जैसे- पैन कार्ड, आधार कार्ड, कारोबार की योजना, बैंक खाते की जानकारी तथा फोटो आदि। 


आमतौर पर आपके द्वारा अप्लाई किए गए फॉर्म की जांच करने के कुछ समय बाद ही लोन को मंजूर (Loan File Accept) किया जा सकता है। खुद का अगर आप कोई कारोबार शुरू करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो सरकार की तरफ से शुरू की गई है योजनाएं आपके लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती हैं और आप बिना कोई संपत्ति गिरवी रखे लोन लेकर अपने बिजनेस को शुरू कर सकते हैं।