LPG Booking Rules : सिलिंडर बुकिंग के आए नए नियम, अब इतने दिन बाद मिलेगा दूसरा सिलिंडर
LPG Booking Rules : एलपीजी सिलिंडर की बुकिंग और रिफिल को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर नए नियमों को लेकर अफवाहें फैल रही थीं। इस बीच सरकार ने स्पष्ट किया है कि एलपीजी रिफिल बुकिंग की पुरानी समय-सीमा ही लागू है... इससे जुड़ी पूरी जानकारी जानने के लिए खबर को पूरा पढ़ लें-
HR Breaking News, Digital Desk- (LPG Gas Booking New Rules) एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग समय-सीमा (रिफिल टाइमलाइन) को लेकर चल रही चर्चाओं और सोशल मीडिया पर फैल रही खबरों पर सरकार ने स्पष्ट बयान दिया है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय (Ministry of Petroleum and Natural Gas) ने कहा है कि एलपीजी रिफिल बुकिंग के नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है और पुराने नियम अब भी लागू हैं।
मंत्रालय ने बताया कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पोस्टों में यह दावा किया जा रहा था कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत एलपीजी रिफिल बुकिंग के लिए 45 दिन, नॉन-PMUY सिंगल सिलेंडर के लिए 25 दिन और डबल सिलेंडर के लिए 35 दिन की नई समय-सीमा तय की गई है। सरकार ने इन दावों को पूरी तरह गलत और भ्रामक करार दिया है।
मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान नियमों के अनुसार एलपीजी रिफिल बुकिंग (LPG Refill Booking) की समय-सीमा शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन ही है, और यह सभी प्रकार के कनेक्शनों पर समान रूप से लागू होती है। सरकार ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे ऐसी अफवाहों पर भरोसा न करें और न ही उन्हें फैलाएं। साथ ही, अनावश्यक बुकिंग से बचने की सलाह भी दी गई है।
मंत्रालय ने भरोसा दिलाया है कि देश में एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक (Adequate stock of LPG) मौजूद है और किसी प्रकार की कमी की स्थिति नहीं है। सरकार ने बताया कि देश की सभी रिफाइनरियां पूरी क्षमता पर काम कर रही हैं और सोमवार तक 18,700 टन कमर्शियल एलपीजी (commercial LPG) की आपूर्ति सफलतापूर्वक की जा चुकी है।
पेट्रोलियम मंत्रालय (Ministry of Petroleum) की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा के अनुसार, देश भर में पेट्रोल और डीजल का भी पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और 1 लाख से अधिक पेट्रोल पंप (petrol pump) सामान्य रूप से संचालित हो रहे हैं। इसके अलावा, पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) कनेक्शन का विस्तार तेजी से किया जा रहा है और सिर्फ एक ही दिन में 7,500 नए कनेक्शन दिए गए हैं।
सरकार ने यह भी बताया कि एलपीजी की आपूर्ति (LPG supply) को मजबूत बनाने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं और नए स्रोत जोड़े जा रहे हैं। राज्यों से कहा गया है कि वे निगरानी और वितरण व्यवस्था को और सुदृढ़ करें, ताकि सप्लाई पूरी तरह से सुचारू और निर्बाध बनी रहे।