MCX Gold Rate : सोने के दामों में तगड़ा उछाल, जानें कहां पहुंच गई है कीमत
MCX Gold Rate : सोने की कीमतों में काफी बदलाव देखने को मिल रहे हैं। सोने की कीमत जहां नई ऊंचाई पर पहुंच गई हैं, वहीं पिछले हफ्ते में सोने (Gold Price) के रेट में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। घरेलू बाजार में भी सोने की कीमतों में बदलाव दर्ज किया गया है।
HR Breaking News (MCX Gold Rate) सोने की कीमतों में बढ़ौतरी का ग्राफ फिर से तेज हो गया है। सोना फिर से एक नए रिकॉर्ड की ओर जाता दिखाई दे रहा है। फ्यूचर मार्केट में सोने ने सभी को पीछे छोड़ दिया है। सोना और चांदी की कीमतों में भविष्य में भी बढ़ौतरी का अनुमान है। चलिए जानते हैं सोने और चांदी की ताजा कीमत-
बदल गई सोने की कीमत
सोना और चांदी दोनों ही महत्तवपूर्ण धातू हैं। ऐसे में इनके रेट पर न केवल केवल मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर बदलाव हुआ है, बल्कि घरेलू बाजार में भी इनकी कीमतों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। चलिए जानते हैं कि हाल में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की क्या कीमत है?
MCX के सोने की कीमत
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX Gold Price) पर सोने के रेट के बारे में आपको बताते हैं। MCX की बात करें तो 1,413 रुपये बढ़कर 1,61,382 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर तक जा पहुंचा है। सोने की कीमतों में कल भी बढ़ौतरी दर्ज की गई थी। इस साल सोना 1 लाख 80 हजार तक भी जाकर वापस आ चुका है।
घरेलू बाजार में सोने के भाव
घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में हुए बदलाव की बात करें तो इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने (Gold Rate) की कीमत 1,61,302 रुपये पहुंच गई है।
घरेलू बाजार में सोने की बाकी क्वालिटी की कीमत
- Fine Gold (999):₹ 159010
- 22 KT:₹ 155190
- 20 KT:₹ 141520
- 18 KT:₹ 128800
- 14 KT:₹ 102560
कीमत बढ़ने का कारण है मेकिंग चार्ज और जीएसटी
सोने के उपरोक्त रेट बिना किसी जीएसटी और मेकिंग चार्ज के दिए गए हैं। वहीं, अगर हम जीएसटी और मेकिंग जार्च को इन कीमतों में जोड़ते हैं तो उसके बाद सोने की फाइनल कीमतों में भी बदलाव जरूर आएगा। सोने और चांदी के हर रोज के रेट की जानकारी इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) की ओर से दी जाती है। इसकी ओर से जो सोने और चांदी के रेट बताए जाते हैं वह टैक्स और मेकिंग चार्ज के बिना होते है। IBJA की ओर से दिए जाने वाली सोने-चांदी (Gold Silver Price) की यह कीमतें पूरे देश में एक जैसी होती हैं। वहीं,आप अगर सोना-चांदी खरीदना चाहतें है या सोने-चांदी की ज्वेलरी बनवाना चाहते हैं तो आपको इसके अतिरिक्त अलग से जीएसटी और मेकिंग चार्ज देना पड़ेगा।
कैसे परखें सोने की शुद्धता
पूरे देश में सोने (Gold Price) की ज्वेलरी की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्यों के टैक्स और मेकिंग चार्ज की वजह से बदलती रहती है। आभूषण बनाने की बात करें तो इसके लिए ज्यादातर 22 कैरेट सोने का ही प्रयोग होता है। इसके अलावा कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी प्रयोग करते हैं। ज्वेलरी (Gold) पर कैरेट के हिसाब से हॉलमार्क दिया जाता है। इसके ऐसे जानें, 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। इन्हीं नंबरों के हिसाब से सोने की शुद्धता को परखा जा सकता है।