MCX Gold Rate Hike : गिर रहा सोना अचानक दौड़ा, बढ़ गए दाम, फिर बनाएगा नए रिकॉर्ड

MCX Gold Rate Hike : सोने के दामों में लगातार आ रही गिरावट पर विराम लग गया है। सोना फिर से हरे निशान पर पहुंच गया है। गिरता हुआ सोना अचानक बढ़ गया है। सोने के दाम बढ़ने से निवेशकों ने राहत की सांस ली है। लगातार लाल रंग पर चल रहा ग्राफ अब फिर ग्रीन हो गया है। 

 

HR Breaking News (MCX Gold Rate Hike) सोने के दामों में गिरावट के बाद फिर से रफ्तार देखने को मिली है। एक सप्ताह के करीब सोना गिरता ही जा रहा था, लेकिन अब फिर सोना बढ़ना शुरु हो गया है। सोने की कीमत फिर से हरे निशान पर जा पहुंची है। आइए जानते हैं आगे सोने के दाम कितने रहेंगे। 

 


अचानक क्यों गिरे सोने के दाम


सोने में दाम (MCX Gold Rate Hike) गिरने का कारण अमेरिका और चीन के बीच का ट्रेड वॉर है। इसमें अब दोनों देशों में बातचीत का मोड़ एक्टिव हुआ है। इससे सोने के दाम गिरे हैं। सोने के दाम रिकॉर्ड हाई से बहुत कम हो गए हैं। ट्रेड वार का ठंडा पड़ा है तो रेट भी कम हुए हैं। 

 


अंतरराष्ट्रीय बजार में ये चल रहे हैं सोने के दाम


देश के साथ साथ इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने के दामों (Gold Rate) में उतार चढ़ाव जारी है। इंटरनेशनल मार्केट में स्पॉट गोल्ड 3240.88 प्रति औंस पर बंद हुआ है। यहां सोने में गिरावट देखने को मिली है।

 

कोमेक्स गोल्ड 3257 प्रति औंस पर बंद हुआ है। अब सवाल उठ रहा है कि आगे सोने के दाम क्या रहेंगे। सोना कम होगा या ज्यादा होगा। 

 

काफी सस्ता हो गया था सोना


सोने के दामों में फिर से गिरावट देखने को मिली है। सोना रिकॉर्ड हाई से 6650 रुपये तोला कम हो गया है। सोने की कीमतों (Gold Rate) में गिरावट की वजह अमेरिका और चीन के बीच चल रहे ट्रेड वार का नरम पड़ना है। शुक्रवार को एमसीएक्स में 10 ग्राम गोल्ड का भाव 92,700 रुपये पर रहा। यह रिकॉर्ड हाई से 99,358 रुपये तोला 6650 रुपये से भी ज्यादा गिर गया है। 

फिर बढ़ गए दाम


सोने के दाम अपने ऑल टाइम हाई से गिरने के बाद बढ़ गए हैं। 22 अप्रैल को जो सोना 99,358 पर पहुंच गया था, वह अब करीब 7 हजार रुपये गिर गया है। एमसीएक्स पर 5 जून 2025 को एक्सपायर होने वाले गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट 92700 रुपये तोला (MCX Gold Rate) पर कारोबार कर रहा है। शुक्रवार को सोने के दाम 62 रुपये बढ़े हैं। आगे दाम फिर से बढ़ सकते हैं।


कितने हो जाएंगे दाम


सोने के दामों को लेकर एक्सपर्ट राहुल वर्मा का कहना है अब तक अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हालात सामान्य नहीं हुए हैं। टैरिफ को केवल होल्ड किया गया है, इसी बीच निवेशकों ने मुनाफावसूली के लिए पहला सौदा बेचकर अब नए खरीदने शुरू कर दिए हैं। इससे आने वाले दिनों जल्द ही सोना एक लाख को पार कर जाएगा।