MCX Gold Rates : सोने चांदी में गिरावट या तेजी, जानें क्या चल रहे हैं एमसीएक्स पर भाव
HR Breaking News : (MCX Gold Rates) सोने की कीमतों को हर रोज अपडेट किया जाता है। अब एकदम से ही जहां सोने की कीमतों में तेजी देखी जा रही थी वहीं, अब अचानक से सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। अगर आप भी इन दिनों सोना-चांदी (MCX Gold Rates) खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि सोने-चांदी के रेट क्या चल रहे हैं।
mcx पर सोने-चांदी के ताजा रेट
आज अचानक से सोने-चांदी की कीमतों (Gold Silver Price 18 March 2026) में गिरावट देखने को मिल रही है। mcx पर आज 18 मार्च को दोनों धातुओं में गिरावट देखने को मिली है। शुरुआती कारोबार में सोने में तकरीबन 500 रुपये की गिरावट आई है। वहीं, चांदी की कीमतों (silver prices) में तकरीबन 3,000 रुपये की गिरावट आई है। साथ ही पिछले सेशन में 2 अप्रैल की डिलीवरी वाले सोने में 1,55,985 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर क्लोज हुआ था और आज यह 1,55,658 रुपये पर ओपन हुआ है। शुरुआती कारोबार में सोने के भाव में 584 रुपये की गिरावट आई है। आज सुबह यह 406 रुपये की गिरावट के साथ 1,55,579 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
कितने गिरे सोने-चांदी के भाव
वहीं, 5 जून की डिलीवरी वाले सोने के भाव (Sone Ke Bhav)में 477 रुपये की गिरावट आई है, जिसके साथ 160302 रुपये पर था। इसके साथ ही 5 अगस्त की डिलीवरी वाले सोने के भाव में 623 रुपये की गिरावट आई है, जिसके बाद भाव 1,65,002 रुपये पर आ गए हैं। ठीक ऐसे ही 5 मई की डिलीवरी वाली चांदी (Chandi Ke Rate) पिछले सेशन में 2,53113 रुपये प्रति किलो के भाव पर ट्रेड कर रही थी और आज 251498.00 रुपये पर खुला है। आंकड़ों के अनुसार शुरुआती कारोबार में यह 2,932 रुपये की गिरावट के साथ 2,50,181 रुपये तक गिर गया है। आज सुबह यह 2,330 रुपये की गिरावट के साथ 2,50,783 रुपये पर कारोबार करता दिखाई पड़ा है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के भाव
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के भाव (Gold prices in international market) में खूब उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। स्पॉट गोल्ड के भाव 0.1 प्रतिशत की गिरावट के साथ $5,000.77 प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। अप्रैल डिलीवरी के लिए यूएस गोल्ड फ्यूचर्स भी 0.1 प्रतिशत गिरावट के साथ $5,004.60 प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। स्पॉट सिल्वर के भाव में 0.4 प्रतिशत की गिरावट आई है, जिसके साथ भाव $79 प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतें (Silver Price in Delhi) 6,000 रुपये बढ़कर 2.62 लाख रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही है। वहीं, सोना बढ़कर 1.61 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
दिल्ली में सोने के भाव (Gold Rate in Delhi)
24 कैरेट सोने के भाव - 1,58,230 रुपये
22 कैरेट सोने के भाव- 1,46,500 रुपये
मुंबई में सोने के भाव (Gold Rate in Mumbai)
24 कैरेट सोने के भाव- 1,59,650 रुपये
22 कैरेट सोने के भाव- 1,46,340 रुपये
चेन्नई में सोने की कीमत (Gold Rate in Chennai)
22 कैरेट सोने के भाव- 1,46,500 रुपये
24 कैरेट सोने के भाव- 1,57,660 रुपये
हैदराबाद में गोल्ड रेट (Gold Rate in hyderabad)
24 कैरेट सोने का भाव- 1,61,680 रुपये
22 कैरेट सोने के भाव- 1,53,720 रुपये