MCX Gold Silver Rate : आज फिर बदले सोने और चांदी के भाव, जानिए गिरावट आई या फिर उछले दाम
HR Breaking News : (Gold Silver Price) सोने और चांदी की कीमतों ने पिछले कई दिनों से मार्केट में तहलका मचा रखा है। पिछले दिनों सोने और चांदी की कीमतों ने काफी बड़े-बड़े झटके दिए हैं इसी वजह से इन दिनों हर किसी की नजर सोने और चांदी के भाव पर अटकी हुई है।
पिछले एक-डेढ़ महीने से सोने और चांदी के भाव अपने हाई लेवल से काफी ज्यादा नीचे चल रहे हैं। आज 19 मार्च के दिन भी सोने और चांदी की कीमतों को लेकर नया अपडेट जारी हुआ है जिसने बाजार में तहलका मचा दिया है। आइए जानते हैं आज 19 मार्च के दिन सोने और चांदी के ताजा भाव (Latest gold and silver prices) क्या चल रहे हैं।
साल 2024 के आखिर से सोने और चांदी के भाव ने कुछ ऐसी रफ्तार पकड़ रखी है कि आम आदमी इन्हें खरीदने के मामले में अपने पैर पीछे कर रहा है और जनवरी 2026 के आखिर में ऐसी गिरावट देखने को मिली कि अब निवेशकों के बीच भी डर का माहौल फैल गया है।
आइए खबर के माध्यम से आज आपको बताते हैं कि आज 19 मार्च, वीरवार के दिन मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर सोने और चांदी के ताजा भाव क्या चल रहे हैं।
MCX पर सोने और चांदी के भाव
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर आज सोने के ताजा भाव 1,49,291 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार (Latest Gold Rate on MCX) कर रहे हैं जो कि अपने अब तक के हाई लेवल से 30,709 रूपये नीचे चल रहे हैं।
चांदी के ताजा भाव (latest silver prices) की आज बात की जाए तो फिलहाल चांदी के भाव एमसीएक्स पर 2,35,706 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहे हैं और चांदी के भाव भी अपने हाई लेवल से 1,84,294 रुपए प्रति किलोग्राम नीचे चल रहे हैं।
जैसा कि आप लोग जानते हैं युद्ध जैसी स्थितियों में सोने और चांदी के भाव ऊपर (Gold And Silver Price) की तरफ जाते हैं लेकिन इन दिनों इजरायल, ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध के समय में भी सोने और चांदी के भाव में गिरावट (Gold Silver Price Down) देखी जा रही है।