MCX Gold Silver Rate Hike : सुबह गिरावट के बाद शाम तक अचानक सोना 3 हजार तो चांदी 8 हजार रुपये बढ़ी
HR Breaking News (Sona Chandi Rate Update) सोने और चांदी में यूएस फेड के फैसले के बाद आई गिरावट ज्यादा देर नहीं रूक सकी। शाम आते आते सोने और चांदी ने छलांग लगाई और यह फिर ग्रीन मार्क पर आ गया है। सोने और चांदी की कीमत इतनी तेजी से बढ़ी है कि लोग भी हैरान रह गए हैं। नेशनल से इंटरनेशनल मार्केट तक में सोना चांदी बढ़ा है, इसका असर कल सर्राफा बाजार में भी निश्चित तौर पर दिखाई देगा।
क्या चल रही है चांदी की कीमत
एमसीएक्स पर चांदी की कीमतों (MCX Silver Rates) में अचानक से बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 6:30 बजे के करीब अचानक कीमत ग्रीन मार्क पर आ गई है। आज चांदी का न्यूनतम भाव 230221 रुपए प्रति किलोग्राम था, जिससे बढ़कर चांदी 237999 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई। यानी की एक ही दिन में करीब 8000 रुपये की बढ़ोतरी देखी गई। फिलहाल चांदी कल के मुकाबले 2680 रुपए प्रति किलोग्राम ज्यादा पर ट्रेड कर रही है और रेट 237466 रुपए प्रति किलोग्राम पर चल रहा है, जो कि कल से 1.14% ज्यादा हो गया है। आज चांदी का ओपनिंग प्राइस 232301 रुपए प्रति किलोग्राम था, जबकि कल चांदी 234786 पर बंद हुई थी।
एमसीएक्स पर सोने की कीमत
एमसीएक्स पर सोने की कीमत (MCX Gold Price) करीब 3000 रुपये बढ़ चुकी है। आज सोने की कीमत 150483 न्यूनतम रही है, जबकि बढ़कर यह कीमत 153444 पर पहुंच गई थी। वहीं 7:45 बजे के करीब सोने की कीमत 153206 पर ट्रेड कर रही है जो कल के मुकाबले 736 यानी की .48% ज्यादा चल रही है। वहीं, सोने का आज का ओपनिंग प्राइस 150513 था। वहीं कल सोना 152470 पर बंद हुआ था। आज सुबह से लेकर शाम तक ही सोने की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी हुई है।
इंटरनेशनल मार्केट में चांदी की कीमत 2.50% बढ़ी
इंटरनेशनल बाजार यानी कॉमेक्स (COMEX Silver Price) में भी चांदी की कीमतों में बड़ी बढ़ौतरी देखी जा रही है। यहां चांदी 1.651 डॉलर प्रति औंस यानी कि 2.54% बढ़ गई है। यहां चांदी का भाव 66.585 पर चल रहा है। वहीं, आज सुबह चांदी की कीमत 63.425 प्रति औंस थी, जो बढ़कर 66.67 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई थी। वहीं इसका न्यूनतम भाव 63.28 प्रति औंस रहा है। कल चांदी 64.919 पर ट्रेड कर रही थी।
सोने की कीमत में 30 डॉलर से ज्यादा की बढ़ोतरी
सोने की कीमतों में भी अचानक तेजी (Gold Comex price) देखने को मिली है। सोना फिलहाल 4419.20 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है जो कि कल के मुकाबले 30 डॉलर से भी ज्यादा बनता है। सोने का कॉमेक्स पर ओपनिंग प्राइस 4301.40 डॉलर प्रति औंस रहा है, जबकि आज का अधिकतम भाव 4423.30 डालर प्रति औंस दर्ज किया गया है। वहीं सोने का न्यूनतम भाव 4294.50 प्रति औंस रहा है। सोना कल 4387.50 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ था।