MCX Gold Silver : फिर गिर गए चांदी के दाम, सोने की बढ़त भी टूटी
HR Breaking News (Gold Silver Rates) सोने और चांदी की कीमतों में पिछले काफी दिनों से निगेटिव माहौल ही देखने को मिल रहा है। सोने और चांदी के दामों में बहुत बड़ी गिरावट आ चुकी है। आज सुबह सोना चांदी थोड़े पॉजिटिव चल रहे थे, लेकिन अब फिर से सोने चांदी की कीमत गिर गई है। चलिए जानते हैं सोने और चांदी के क्या दाम चल रहे हैं।
क्या चल रही है सोने की कीमत
आज सोने के दाम (Gold Price) सुबह 1,48,006 रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज किए गए। जो अब 1,46,423.00 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गए हैं। सोने में कल के मुकाबले 1,469 यानी 1.01% की तेजी देखने को मिली है। सोने का आज का न्यूनतम भाव 1,45,700 रुपये प्रति दस ग्राम रहा है। वहीं, अधिकतम भाव 1,48,302 दर्ज किया गया है। सोना आज ओपन भी 1,48,302 पर हुआ था। वहीं, सोने का कल का बंद भाव 1,44,954 रुपये था।
चांदी आई निगेटिव में
चांदी की कीमतों (MCX Silver Price) में सुबह तेजी देखी गई है। चांदी के भाव 2,37,852 रुपये प्रति किलोग्राम चल रहा था। चांदी में आज 6,392 रुपये यानी कि 2.76% की बढ़ौतरी चल रही थी। अब चांदी 2,30,809.00 रुपये प्रति किलो पर चल रही है। चांदी में 651 यानी 0.28 प्रतिशत की गिरावट आई है। चांदी का न्यूनतम भाव 2,30,060 रुपये प्रति किलोग्राम रहा है। वहीं, चांदी का अधिकतम भाव 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया है। वहीं, चांदी का आज का ओपन प्राइस 2,39,948 रुपये प्रति किलोग्राम रहा है। कल चांदी 2,31,460 रुपये पर बंद हुई थी।
कॉमेक्स पर चांदी की कीमत
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी की कीमतों (Silver Rate Hike) में तेजी देखने को मिली थी। सुबह चांदी की कीमत 73.72 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई थी। यह अब 71.61 पर आ गई है। अब भी चांदी 0.395 डॉलर यानी 0.55% ऊपर ही दर्ज की जा रही है। चांदी का ओपन प्राइस 72.83 डॉलर प्रति औंस रहा है। चांदी का दिन का अधिकतम (Silver Maximum Price) भाव 74.62 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया है। वहीं, न्यूनतम भाव 71.29 डॉलर प्रति औंस रहा है। कल चांदी 71.215 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।
कॉमेक्स पर सोने की कीमत
कॉमेक्स पर सोने (Comex Gold Price) में अच्छी बढ़ौतरी देखने को मिली है। यहां सोने की कीमत 4,677.40 डॉलर प्रति औंस हो गई है। सोना 71.70 डॉलर प्रति औंस यानी 1.56% प्रतिशत बढ़ा है। सोने का ओपन प्राइस (Gold Open Price) 4,653.90 डॉलर प्रति औंस रहा है। आज का सोने का अधिकतम भाव 4,738.20 डॉलर प्रति औंस रहा है। वहीं, सोने का न्यूनतम भाव 4,635.80 डॉलर प्रति औंस रहा है। वहीं, सोने का पिछला बंद भाव 4,605.70 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया है।