हरियाणा में परिवारों के सदस्यों की संख्या के अनुसार मिलेगा सरसों का तेल
HR Breaking News (RashanCard Holders Updates) हरियाणा के बीपीएल परिवारों के लिए राशन वितरण में बदलाव किया गया है। अब तेल का कोटा घर के सदस्यों की संख्या के हिसाब से तय किया जाने वाला है। अब नई व्यवस्था के तहत बीपीएल परिवारों के लिए सरसों के तेल (Mustard oil for BPL families) का कोटा नए सिरे से तय किया जाने वाला है। खबर में जानिए कैसे राशन डिपो से अब परिवारों को सरसों का तेल दिया जाएगा।
विभाग ने तय की तीन कैटेगरी
हरियाणा में 39,43,192 BPL परिवारों को सरकारी राशन डिपो (Government ration depots in Haryana) से अब परिवारों के सदस्यों की संख्या के हिसाब से सरसों का तेल दिया जाएगा। खाद्य नागरिक आपूर्ति (food civil supplies) एवं उपभोक्ता मामले विभाग की ओर से इसके लिए तीन कैटेगरी तय की गई है। दो सदस्य तक के परिवार को आधा लीटर और 6 सदस्यों के परिवार को 1 लीटर तेल दिया जाएगा और 6 से ज्यादा सदस्य वाले परिवार को डेढ़ लीटर सरसों का तेल दिया हाने वाला है।
अक्टूबर महीने के तेल का कोटा जारी
अब इसी बेस पर विभाग की ओर से अक्टूबर महीने के लिए तेल का कोटा (Oil quota for month of October) भी जारी किया गया है। नई व्यवस्था के अंतर्गत आधा लीटर तेल के लिए 15 और 1 लीटर के लिए 30 रुपये का भुगतान करना होगा। पहले हर एक BPL राशन कार्ड पर दो लीटर तेल 100 रुपये में मिलता था।
हर एक कार्ड पर परिवार को 2 लीटर तेल देने की हिसाब से हर महीने 78,86,384 लीटर की आवश्यकता होती थी। इस बार अक्टूबर के लिए कुल 36,45,426 लीटर तेल का कोटा जारी किया गया है। इस बार 20 से 25 अक्टूबर तक डिपो पर सरसों के तेल का वितरण (Distribution of mustard oil at depot) किया जाएगा।
खाद्य आपूर्ति मंत्री ने कही ये बात
ऑल राशन डिपो होल्डर वेलफेयर एसोसिएशन की मीडिया प्रभारी का कहना है कि सरकार से सभी परिवारों को समान मात्रा में दो लीटर तेल देने की मांग की है। सदस्य की संख्या के बेस पर अलग मात्रा तय करने से कार्डधारकों और डिपो संचालक में भ्रम की स्थिति पैदा होने की संभावना है।
खाद्य आपूर्ति मंत्री (Food Supply Minister) के राजेश नागर का कहना है कि सरसों के तेल की कोई कमी नहीं है। प्रति कार्ड की प्रणाली बदलकर नए मानक तय किए हैं। एक से दो सदस्य वाले 7,97,823 परिवारों को 500 ग्राम, 3 से 6 सदस्य वाले 29,39,259 परिवारों को 1 लीटर तेल दिया जाने वाला है और 6 से ऊपर सदस्य वाले 2,02,827 परिवारों से को डेढ़ लीटर तेल दिया जाने वाला है।
कितने कार्डधारकों के लिए कितना कोटा तय
हिसार के 2,86,865 राशन कार्ड (ration card of hisar) में से 2,24,942 परिवारों को 1 लीटर की बोतल दी जाने वाली है और 71618 को 500 ML की बोतल दर्ज की है। भिवानी में 1,98,707 राशन कार्ड में से 153584 को एक लीटर की बोतल और 51766 परिवारों को 500 ML की बोतल, चरखी दादरी में 18989 परिवारों को 500 ML की बोतल और 58439 को एक लीटर की बोतल का कोटा तय किया है।
कितने परिवारों को मिलेगा सरसों का तेल
पानीपत में 46878 को 500 ML की और 163600 को लीटर की बोतल का कोटा (Mustard bottle quota in Panipat) तय किया है। करनाल में 63757 को 500 ML और 197609 को लीटर की बोतल, रोहतक में 35287 को 500 ML की बोतल और 115668 को लीटर की बोतल, झज्जर में 30732 को 500 ML की बोतल और 99478 को 1 लीटर की बोतल, सोनीपत में 48006 परिवारों को 500 ML की बोतल और 164264 को 1 लीटर की बोतल, अंबाला में 40937 को 500 ML और 132361 को लीटर बोतल का कोटा तय किया है।
किन राज्यों के लिए कितना कोटा तय
फतेहाबाद की बात करें तो फतेहाबाद (Mustard bottle quota in Fatehabad) में 42620 परिवारों को 500 ML और 129131 को 1 लीटर की बोतल, जींद में 54554 परिवारों को 500 ML की बोतल और 177951 को 1 लीटर की बोतल, कैथल में 46253 को 500 ML और 141554 को 1 लीटर की बोतल, कुरुक्षेत्र में 39164 परिवारों को 500 ML और 120030 को 1 लीटर की बोतल, महेंद्रगढ़ में 37064 को 500 ML और 109011 को 1 लीटर की बोतल, रेवाड़ी में 32059 परिवारों को 500 ML और 98474 को 1 लीटर की बोतल का कोटा तय किया है।