NCDEX, MCX वायदा बाजार भाव 22 अक्टूबर 2026: हल्दी, धनिया और ग्वार में तेजी, सोना-चांदी गिरे
commodity market: 22 अक्टूबर 2026 को वायदा बाजार में कृषि जिंसों के भाव में तेजी देखने को मिली। NCDEX पर हल्दी, धनिया, जीरा, ग्वार गम और ग्वार बीज बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आए। दूसरी ओर MCX पर सोना और चांदी के भाव में बड़ी गिरावट दर्ज की गई, जबकि कच्चे तेल में तेजी रही।
NCDEX पर अरंडी सीड नवंबर वायदा 23 रुपये बढ़कर 8868 और दिसंबर वायदा 29 रुपये बढ़कर 8945 पर पहुंच गया। धनिया दिसंबर वायदा 56 रुपये की तेजी के साथ 17232 पर रहा, जबकि जनवरी वायदा 666 रुपये बढ़कर 17700 पर पहुंचा।
जीरा नवंबर वायदा 160 रुपये बढ़कर 26335 और दिसंबर वायदा 145 रुपये बढ़कर 26660 पर रहा। ग्वार गम नवंबर वायदा 188 रुपये की तेजी के साथ 15649 और दिसंबर वायदा 187 रुपये बढ़कर 15905 पर पहुंचा। ग्वार बीज नवंबर वायदा 74 रुपये बढ़कर 8105 और दिसंबर वायदा 69 रुपये की तेजी के साथ 8187 पर रहा।
हल्दी में भी अच्छी तेजी दर्ज की गई। दिसंबर वायदा 486 रुपये बढ़कर 26036 और मई वायदा 1018 रुपये की तेजी के साथ 26482 पर पहुंचा। वहीं बिनौला खल दिसंबर वायदा 1 रुपये बढ़कर 3618 पर रहा, जबकि जनवरी वायदा 5 रुपये गिरकर 3613 पर बंद हुआ। कपास अप्रैल वायदा 7 रुपये की गिरावट के साथ 1913 पर रहा।
MCX पर सोना दिसंबर वायदा 1734 रुपये गिरकर 144345 और चांदी दिसंबर वायदा 5253 रुपये टूटकर 203915 पर पहुंची। इसके विपरीत कच्चा तेल नवंबर वायदा 135 रुपये बढ़कर 9343 पर रहा। मेंथा तेल अक्टूबर वायदा 9.5 रुपये गिरकर 1222 पर बंद हुआ।
ICE वायदा बाजार में गैस ऑयल लो सल्फर नवंबर अनुबंध 14.75 रुपये बढ़कर 1446.25 पर पहुंच गया।