हॉलमार्क वाले सोने की शुद्धता की गारंटी नहीं? रिपोर्ट ने चौंकाया
HR Breaking News (Hallmarked Gold Purity) भारतीय परंपरा के हिसाब से शादी-ब्याह में या शुभ मौके पर सोना खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। लोग गोल्ड में इन्वेस्टमेंट के तौर पर भी निवेश करते हैं, लेकिन अब हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमे यह खुलासा हुआ है कि हॉलमार्क वाला गोल्ड सोने की शुद्धता (purity of gold) की गारंटी नहीं देता है। खबर में जानिए सोने की शुद्धता को कैसे माप सकते हैं।
BIS के कार्य की हुई जांच
दरअसल, बता दें कि देश की सबसे बड़ी सरकारी ऑडिट संस्था कैग ने सोने की शुद्धता की जांच (gold purity test) के लिए सरकारी संस्था BIS के कार्य की जांच (work of BIS) की है। इसमें चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है कि BIS बाजार में बिक रहे हॉलमार्क सोने की शुद्धता पर ठीक से नजर नहीं रख पा रहा है, जिससे ग्राहकों से धोखाधड़ी होने की संभावना बढ़ गई है।
नियम के हिसाब से BIS के कार्य
नियम के हिसाब से BIS (BIS Kya Hai) को साल में एक बार ज्वेलर्स की दुकानों पर जाकर यह जांचना होता है कि दुकानदार वाकई शुद्ध सोने की बिक्री कर रहे हैं या नहीं, लेकिन बीते 5 सालों में BIS 80 प्रतिशत से अधिक पंजीकृत ज्वेलर्स की दुकानों पर जांच के लिए गया ही नहीं है। देश के 392 जिलों में बिना हॉलमार्क वाला सोने की बिक्री करना गैरकानूनी है, इसलिए 2.3 लाख ज्वेलरी शॉप ने BIS में रजिस्ट्रेशन कराया है।
81 प्रतिशत दुकानदार की नहीं हुई जांच
साल 2024-25 में कुल लाइसेंसधारक (License holder in year 2024-25) 28865 थे, जिनमें 5444 की जांच की गई। यानी लगभग 81 प्रतिशत दुकानदार की किसी ने जांच ही नहीं की। जहां गहनों की शुद्धता पर उन्हें 6 अंकों का खास नंबर दिया जाता है, उनकी निगरानी BIS मकसद से लगभग 44 प्रतिशत पीछे रहे हैं।
आम ग्राहकों पर कैग की रिपोर्ट का असर
ग्राहक BIS केयर मोबाइल ऐप (BIS Care Mobile App) पर छह अंकों का HUID नंबर डालकर चेक कर सकते हैं कि गहना रजिस्टर्ड है या नहीं। लेकिन ज्वेलर्स और जांच केंद्र की जांच ही नहीं हुई तो गारंटी नहीं कि वह गहना 100 प्रतिशत शुद्ध हो।
जानिए क्या है BIS और BIS का प्रमुख कार्य
BIS यानी भारतीय मानक ब्यूरो सरकारी संस्था (Bureau of Indian Standards) है, जिसका कार्य सोने की गुणवत्ता और शुद्धता को मापना है और उनके मानक तय करना है।
क्या होते हैं AHC और यह कैसे कार्य करते हैं
AHC का पूरा नाम असेइंग एंड हॉलमार्किंग सेंटर है। यह BIS (How AHCs Work) से मान्यता प्राप्त निजी लैब है, जहां ज्वेलर्स गहने भेजते हैं, जहां सोने की शुद्धता की जांच की जाती है और हॉलमार्क लगाया जाता है।
सोना खरीदते समय इन बातों पर करें गौर
सोना (gold buying) खरीदते समय हमेशा पक्का जीएसटी बिल लें, जिस पर हर गहने का वजन, कैरेट, मेकिंग चार्ज और हा HUID नंबर क्लियर लिखा हो।