Delhi में 9 लाख रुपये में मिलेगा अब अपना घर, सपना होगा पूरा
HR Breaking News : (Delhi News) दिल्ली में सस्ते घर का इंतजार कर रहे खरीदारों का सपना अब साकार होता नजर आ रहा है। अगर आप भी दिल्ली (Delhi Property news) में घर लेने का सपना देख रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। अब आप राजधानी दिल्ली में मात्र 9 लाख रुपये में अपना घर लेकर अपना सपना साकार कर सकते हें। आइए खबर में जानते हैं कि आप कैसे 9 लाख रुपये में अपना खुद का घर ले सकते हैं।
किस योजना के तहत मिल रहे फ्लैट
बता दें कि DDA ने जन साधारण आवास योजना 2025 (DDA Jan Sadharan Yojana 2025) को लॉन्च करने का ऐलान किया है। जानकारी के लिए बता दें कि इस योजना के तहत दिल्ली के कई हिस्सों में EWS और जनता कैटेगरी के कुल 1172 फ्लैट्स को सेल किया जाएगा। बात करें कीमतों की तो इन फ्लैट्स की कीमत (price of flats in delhi) 9.18 लाख रुपए से शुरू है। योजना की खासियत यह है कि फ्लैट का आवंटन लकी ड्रॉ से नहीं, बल्कि पहले आओ, पहले आओ (First Come, First Serve) के आधार पर किया जाएगा।
इन फ्लैटस पर मिलेगा खास डिस्काउंट
बता दें कि दिल्ली के कई इलाके में सस्ते फ्लैट्स (Delhi Me Saste Flats) उपलब्ध कराए जाएंगे। इन इलाकों में जन साधारण आवास योजना के तहत दिल्ली के नरेला, द्वारका, रोहिणी और लोकनायकपुरम का नाम शामिल है। नरेला में EWS फ्लैट्स पर 15 प्रतिशत की खास छूट दी जाने वाली है और इसके बाद वहां फ्लैट की शुरुआती कीमत सिर्फ 9.18 लाख रुपए हो जाएगी।
द्वारका, रोहिणी में फ्लैट्स की कीमत
अगर बात करें फ्लैट की कीमतों की तो द्वारका सेक्टर 14 EWS में फ्लैट्स की कीमत (Price of flats in 14 EWS) 34.74 लाख रुपए से 35.32 लाख रुपए हो गई है और द्वारका सेक्टर 19B में इसी कैटगरी के फ्लैट्स के रेट 26.77 करोड़ रुपए होगी। वहीं, दूसरी ओर रोहिणी में जनता फ्लैट्स के रेट 14.59 लाख रुपए से 15 लाख रुपए तक होंगे। टोडापुर में जनता फ्लैट्स की कीमत 18.02 लाख रुपए से 18.43 लाख रुपये से शुरु होगी।देखा जाए तो इस योजना के तहत आप सस्ते में फ्लैट खरीद सकते हैं।
किन इलाकों में कितने में मिल रहे फ्लैट
नरेला इलाके में फ्लैट (flats in narela area) दिए जाने वाले हैं और फ्लैट श्रेणी EWS होने वाली है। बात करें कीमतों की तो इन फ्लैट की कीमत 9.18 रुपये से 27.86 रुपये तक हो सकती है। 15 प्रतिशत छूट के बाद ये कीमत दीगई है। वहीं, लोकनायकपुरम इलाके के EWS में फ्लैट (Flats in EWS of Loknayakpuram area) दिए जाने वाले हैं, जिसके रेट 29.60 रुपये से 32.62 रुपये तक हो सकते हैं। इसके साथ ही दिल्ली के रोहिणी इलाके की जनता श्रेणी में 14.59 रुपये से 15.00 रुपये कीमत तक फ्लैट उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
वहीं, दिल्ली के टोडापुर इलाके में जनता श्रेणी में 18.02 रुपये से 18.43 रुपये कीमत पर फ्लैट दिए जा रहे हैं। इसके अलावा सेक्टर 14 के द्वारका में EWS फ्लैट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। यहां पर फ्लैट 34.74 रुपये से 35।32 रुपये दिए जा रहे हैं। इसके साथ ही सेक्टर 19B के द्वारका में EWS श्रेणी के फ्लैट की कीमत (EWS category flat price) 26.77 रुपये है और मंगलापुरी, द्वारका इलाके के EWS श्रेणी में फ्लैट के रेट 32.32 रुपये से 33.43 रुपये हैं।
DDA ने बदले ये नियम
सबसे पहले तो आप यह जान लें कि DDA ने नियमों (DDA rules) में दो बड़े बदलाव किए हैं। जिनमे पहला बदलाव यह है कि अब इस योजना में अप्लाई करने के लिए यह शर्त नहीं होगी कि आवेदक के पास दिल्ली में कोई जमीन या प्रॉपर्टी नहीं होनी चाहिए।
कौन -कौन कर सकते हैं घर लेने के लिए अप्लाई
जिनके पास पहले से ही राजधानी दिल्ली में घर है, वो भी इन फ्लैट्स के लिए चाहे तो अप्लाई कर सकते हैं। डीडीए की ओर से नियम (Rules from DDA) में दूसरा बड़ा बदलाव ये किया गया है कि आवेदक चाहे कितने भी फ्लैट बुक कर सकता है, फ्लैट बुक करने पर कोईपाबंदी नहीं होगी। यानी अब एक व्यक्ति एक आवेदन के नियम को समाप्त कर दिया गया है।
कब तक कर सकते हैं इस योजना के लिए अप्लाई
अगर आप भी घर लेने के लिए इस DDA जन साधारण योजना 2025 (DDA Jan Sadharan Yojana 2025) पर आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए आवेदक DDA के आवास पोर्टल (DDA Housing Portal)https://eservices।dda।org।in पर अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आवेदक को 2500 रुपए की रजिस्ट्रेशन फीस जमा करानी होगी। जो लोग पहले से ही पोर्टल पर रजिस्टर्ड हैं, उन्हें यह फीस दोबारा नहीं देनी होगी और हर फ्लैट के लिए 50,000 रुपए की बुकिंग राशि निर्धारित की गई है। रजिस्ट्रेशन 11 सितंबर 2025 से शुरू हो चुके हैं और बुकिंग 22 सितंबर 2025 से शुरू होगी। बता दें कि यह योजना 21 दिसंबर 2025 को खत्म हो जाएगी।