{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Petrol Diesel Rate : पेट्रोल 5 रुपये महंगा और डीजल में 3 रुपये की तेजी, जाने  ताजा रेट

Petrol Diesel Rate: लगातार महंगाई की मार झेल रही भारत की आम जनता को अब एक और झटका लगा है। देश में दोबारा पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। लगातार बढ़ रही महंगाई के बीच इन पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से आम आदमी की कमर टूट  गई है। चलिए आगे खबर में जानते हैं कि इनके दामों में कितनी बढ़ोतरी देखने को मिली है।

 

HR Breaking News (Petrol Diesel Rate) : अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और रिफाइंड पेट्रोलियम उत्पादों की कीमत बढ़ाने के बाद निजी ईंधन कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ा दिए हैं। कंपनी ने पेट्रोल में  5 रुपये और डीजल (Diesel Price Hike) में तीन रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। नए रेट 3 अक्टूबर की सुबह से देशभर में लागू हो गए है। लगातार तेल की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी के कारण आम आदमी को झटका लगा है। नायरा के देश भर में संचालित 7108 फ्यूल स्टेशनों पर नए रेट लागू हो गए हैं।

 

इससे पहले भी बढ़े थे दाम (Petrol Price Hike)

कंपनी की और से इससे पहले 26 मार्च को पेट्रोल और डीजल की कीमतों क्रमश पांच और तीन रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। उस समय पश्चिम एशिया में तनाव और ईंधन आपूर्ति पर असर के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत बड़ी थी।

सरकारी तेल कंपनियों की और से नहीं हुई घोषणा

हालांकि जुलाई में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल (crude oil rate) की कीमतों में गर्मी आने के बाद कंपनी ने 1 जुलाई को पेट्रोल के दाम 5 रुपये और डीजल के दाम 3 रुपये प्रति लीटर घटा दिए थे। अब वैश्विक बाजार में फिर लागत बढ़ने के बाद कंपनी ने कीमतों में दोबारा इजाफा किया है। नायरा के अलावा सरकारी तेल कंपनियों के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल डीजल के कीमतों में इस बढ़ोतरी की घोषणा नहीं हुई है।

सरकारी कंपनियों की और से नहीं हुई घोषणा

 

इंडियन ऑयल (Indian Oil), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पैट्रोलियम  (HPCL) देश के 90 प्रतिशत से अधिक पेट्रोल पंपों का संचालन करती है और उनके रिटेल रेट फिलहाल स्थिर है। इसलिए पेट्रोल और डीजल के वास्तविक दाम पंप और कंपनी के हिसाब से अलग हो सकते हैं।