PNB ने करोड़ों ग्राहकों को दिया तगड़ा झटका, अब FD पर मिलेगा इतना ब्याज

PNB Bank -  पंजाब नेशनल बैंक ने करोड़ों ग्राहकों को तगड़ा झटका दिया है.दरअसल बैंक ने फिर से एफडी पर ब्याज दरें घटा दी हैं। ये दूसरी बार है जब बैंक ने दो महीने में ऐसा किया है। अब आपको एफडी पर पहले से कम ब्याज मिलेगा... आइए नीचे खबर में जान लेते है कि अब एफडी पर कितना ब्याज मिलेगा-

 

HR Breaking News, Digital Desk- पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने 333 करोड़ रुपये से कम की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दरों में बदलाव किया है। यह बदलाव 3 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर किया गया है। अप्रैल 2025 में भी ऐसा ही बदलाव हुआ था। इस बार, बैंक ने कुछ खास समय वाली एफडी पर ब्याज दरों को 25 बेसिस पॉइंट्स तक घटा दिया है। नई दरें 111 मई, 2025 से प्रभावी हैं।

ब्याज दरों में बदलाव के बाद पीएनबी बैंक (punjab national bank) आम नागरिकों को 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की एफडी पर 3.50% से 7.10% तक ब्याज दे रहा है। सबसे ज्यादा ब्याज दर 390 दिनों की एफडी पर मिल रही है। यह 7.10% है।

किसके लिए कितनी दर?

आम जनता के लिए पीएनबी ने 3 करोड़ रुपये से कम की जमा पर ब्याज दरें कम की गई हैं। 180 से 270 दिनों की एफडी पर ब्याज दर 6.25% से घटाकर 6% कर दी गई है। इसी तरह, 271 से 299 दिनों की एफडी (fd) पर ब्याज दर 6.5% से घटाकर 6.25% कर दी गई है।

303 दिनों की FD पर ब्याज दर 6.4% से घटाकर 6.15% कर दी गई है। 304 दिनों से लेकर 1 साल से कम की FD पर ब्याज दर अब 6.5% की जगह 6.25% होगी। 1 साल की FD पर ब्याज दर 6.8% से घटाकर 6.7% कर दी गई है।

सीनियर सिटिजंस के दर-

60 साल से ऊपर और 80 साल से कम उम्र के सीनियर सिटीजन को 5 साल तक की एफडी पर 50 बेसिस पॉइंट्स ज्यादा ब्याज मिलेगा। 5 साल से ज्यादा की एफडी पर उन्हें 80 बेसिस पॉइंट ज्यादा ब्याज मिलेगा। यह नियम 3 करोड़ रुपये से कम की जमा पर लागू होगा। वरिष्ठ नागरिकों को अब 4.00% से 7.60% तक ब्याज मिलेगा।

वहीं 80 साल या उससे ज्यादा उम्र के सुपर सीनियर नागरिकों (senior citizen) को सभी तरह की एफडी पर 80 बेसिस पॉइंट ज्यादा ब्याज मिलेगा। बदलाव के बाद, सुपर सीनियर नागरिकों को 4.30% से 7.90% तक ब्याज मिलेगा।

इस बैंक ने भी किया बदलाव-

बंधन बैंक ने 3 करोड़ रुपये से कम की FD पर ब्याज दरों में बदलाव किया है। आम नागरिकों को 7 दिनों से 10 साल तक की FD पर 3% से 7.75% तक ब्याज मिलेगा। वरिष्ठ नागरिकों को 3.75% से 8.25% तक ब्याज मिलेगा। सबसे ज्यादा ब्याज दर 1 साल की FD पर है। नई दरें 1 मई, 2025 से लागू हो गई हैं।