PNB Home Loan : 50 लाख का लेना है होम लोन तो इतनी होनी चाहिए सैलरी, जान ले EMI कैलकुलेशन
HR Breaking News : (Home Loan EMI) बढ़ती महंगाई के इस दौर में खुद का घर खरीदते वक्त अक्सर लोगों को होम लोन का सहारा लेना पड़ जाता है। बैंकों की तरफ से भी ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए होम लोन पर शानदार ब्याज दरें ऑफर की जाती हैं। पंजाब नेशनल बैंक का नाम तो आपने सुना ही होगा, इस बैंक की तरफ से भी ग्राहकों को होम लोन पर काफी शानदार ब्याज दरें प्रदान की जा रही है।
यहां हम जानेंगे कि पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) अपने ग्राहकों को कितने प्रतिशत ब्याज पर होम लोन प्रदान कर रहा है और अगर 30 साल के लिए 50 लाख रुपए का इस बैंक से लोन (PNB Home Loan) लिया जाए तो उसके लिए हमारी मंथली सैलरी कितनी होनी चाहिए और हर महीने की कितनी EMI बनेगी।
50 लाख रुपए का Home Loan लेने पर इतनी बनेगी EMI
PNB बैंक की तरफ से 7.20% की ब्याज दरों पर होम लोन प्रदान (PNB Home Loan Interest Rates) किया जा रहा है। अगर आप 50 लाख रुपये का लोन 30 साल के लिए लेते हैं और ब्याज दर 7.20% है, तो आपको हर महीने लगभग 34,000 रुपये की EMI देनी होगी। इस हिसाब से आपकी मंथली सैलरी कम से कम 68,000 रुपये होनी चाहिए, क्योंकि बैंक आमतौर पर आपकी सैलरी का लगभग आधा हिस्सा EMI के लिए मानते हैं। साथ ही, यह भी जरूरी है कि आपके नाम पर कोई दूसरा लोन चालू न हो।
Credit Score और पुराने लोन अकाउंट की जांच-पड़ताल
होम लोन एक लंबी अवधि तक चलने वाला लोन होता है, इसीलिए बैंकों की तरफ से होम लोन देने से पहले ग्राहकों के Credit Score, उनकी Loan History तथा बैंकों के साथ उनके पुराने लेनदेन की जांच पड़ताल की जाती है। अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा होता है तो बैंक की तरफ से आपका लोन की फाइल को अप्रूव (Home Loan File) कर दिया जाता है लेकिन अगर आपके क्रेडिट स्कोर में गड़बड़ है तो बैंक अधिकारी आपका लोन की फाइल को रिजेक्ट भी कर सकते हैं।
अगर क्रेडिट स्कोर अच्छा (Good Cibil Score) है तो बैंक की तरफ से होम लोन पर लगाए जाने वाली ब्याज दरों में भी छूट मिल सकती है। बैंकों की तरफ से अच्छे सिबिल स्कोर पर शानदार लोन ऑफर प्रदान किए जाते हैं। ऐसे में होम लोन या कोई भी अन्य लोन लेते वक्त एक बैंक में जाने की बजाय अलग-अलग बैंकों में जाकर अच्छे ऑफर (Best Loan Offer) चेक कर लेने चाहिए।