property price hike : गुरुग्राम से ज्यादा NCR के इस शहर में बढ़े प्रोपर्टी के रेट, दोगुने हो गई घरों की कीमतें

property price hike :दिल्ली-एनसीआर में खुद का घर खरीदने का सपना तो हर किसी का होता है, लेकिन प्रोपर्टी के महंगे रेट होने के कारण यह सपना अधूरा ही रह जाता है। हर दिन यहां पर प्रोपर्टी के रेट हाई हो रहे हैं। एनसीआर (Delhi NCR property price) में कई इलाके व शहर शामिल हैं, इनमें से एक शहर में तो प्रोपर्टी के दाम गुरुग्राम से भी अधिक बढ़ गए हैं। कुछ ही समय में यहां पर प्रोपर्टी की कीमतें (property rates hike) दोगुनी हो गई हैं। आइये जानते हैं इस शहर में क्या हो गए हैं प्रोपर्टी के रेट।

 

HR Breaking News - (Delhi NCR property price hike)। दिल्ली एनसीआर में रियल एस्टेट बाजार फिलहाल खूब ग्रोथ कर रहा है। आए दिन प्रोपर्टी के रेट (property rate in delhi NCR)नया रिकॉर्ड बना रहे हैं।

 

 

कुछ साल पहले यहां के रियल एस्टेट बाजार में पूरी तरह से सुस्ती छाई हुई थी, लेकिन कुछ आधुनिक सुविधाओं ने यहां के प्रोपर्टी (property prices) बाजार को नया मोड़ दे दिया है। अब तो यहां पर प्रोपर्टी के रेट हर किसी के पसीने छुड़ा रहे हैं।

दिल्ली एनसीआर में गुरुग्राम को महंगी प्रोपर्टी के लिए जाना जाता है लेकिन एक खास शहर प्रोपर्टी रेट के मामले में गुरुग्राम  (property rate in gurugram) से भी आगे निकल गया है। यहां पर कुछ समय में ही प्रोपर्टी के दाम दोगुने पहुंच गए हैं। निवेशकों का ध्यान भी इस शहर की ओर खिंचा है।


 

ग्रेटर नोएडा में सबसे अधिक आया उछाल 
 

कोरोना काल के बाद यानी पांच साल में ग्रेटर नोएडा में प्रोपर्टी रेट्स (greater noida property rates) में सबसे ज्यादा उछाल आया है। यहां पर घरों और फ्लैट्स की कीमत सीधे डबल हो गई हैं।  साल 2020 में यहां पर  3,340 रुपए प्रति वर्ग फुट के रेट थे, जो अब 6600 रुपए प्रति वर्ग फुट पहुंच गए हैं।

इस मामले में नोएडा (noida property rates) भी आगे रहा है। इस शहर में प्रोपर्टी के दाम 92 फीसदी बढ़े हैं, जो अब 9200 रुपए प्रति वर्ग फुट हो गए हैं।

गुरुग्राम में बढ़े प्रोपर्टी रेट
 

दिल्ली एनसीआर के खास शहर गुरुग्राम में घरों की कीमतों (flat rates in gurugram) में बढ़ौतरी हुई है। यह पहले की अपेक्षा 84 प्रतिशत बढ़ी है, जो अब 11,300 प्रति वर्ग फुट है।

एनसीआर (NCR me property rates) के सभी शहरों में औसत रूप से कीमतें 81 फीसदी तक बढ़ी हैं। पहले NCR में सबसे ज्यादा अनसोल्ड इनवेंटरी होती थी, लेकिन अब धड़ाधड़ बिक्री हो रही है। कीमतें बढ़ने के बावजूद घरों की बिक्री हो रही है। 

बढ़ता जा रहा मांग और आपूर्ति का दायरा 
 

एनसीआर का रियल एस्टेट बाजार हर दिन मजबूत होता जा रहा है।  विशेषज्ञों के अनुसार पहले अनसोल्ड प्रोपर्टी (property rates hike) बिकने में सात आठ साल तक लग जाते थे, अब सिर्फ डेढ़ साल में ही ये सोल्ड हो रहे हैं। नए घरों की मांग और आपूर्ति भी बढ़ी है।

2024 में एनसीआर (delhi NCR property prices) में 53 हजार नए घर बिक्री के लिए तैयार हुए। 5 साल पहले तक यहां पर कम बजट वाले यानी 40 लाख रुपए से कम कीमत (flat rates in Delhi NCR) वाले घर अधिक बनते थे। अब लग्जरी और अल्ट्रा लग्जरी हाउसेज की कलेक्शन आपको यहां देखने खरीदने को मिलेगी। अब सस्ते घर 10 प्रतिशत ही बनते हैं।   

इन दो बड़े शहरों में ये हैं प्रॉपर्टी के रेट 
 

हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार फरीदाबाद और गाजियाबाद (Ghaziabad property rates) में भी प्रोपर्टी के दामों (faridabad property rates) में तगड़ा उछाल आया है। पिछले पांच साल के आंकड़ों को देखें तो यहां पर घरों के दाम 50 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। साल 2020 में ये  3200 रुपए प्रति वर्ग फुट थे जो अब 4800 रुपए प्रति वर्ग फुट पहुंच गए हैं। 

आगे इन शहरों में बढ़ेंगे दाम
 

गाजियाबाद (Ghaziabad property prices) में 72 प्रतिशत रेट बढ़े हैं। पहले 3260 रुपए प्रति वर्ग फुट के दाम अब 5600 रुपए प्रति वर्ग फुट हो गए हैं। अब निकट भविष्य में गुरुग्राम (gurugram property rates) के सोहना, न्यू गुरुग्राम, द्वारका एक्सप्रेसवे और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में प्रोपर्टी महंगी होने के आसार हैं। कुल मिलाकर दिल्ली-एनसीआर (delhi NCR property prices) के सभी शहरों में रेट सातवें आसमान पर चल रहे हैं जो आगे और अधिक होंगे।