Punjab National Bank Home Loan : 50 लाख रुपये का होम लोन लेने के लिए कितनी होनी चाहिए मंथली सैलरी, समझें गणित

Punjab National Bank Home Loan : अगर आप 50 लाख रुपये का होम लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि इसके लिए मंथली सैलरी कितनी होनी चाहिए। लोन की ब्याज दर, अवधि और ईएमआई के गणित के आधार पर बैंक (bank) आपकी आय का आकलन करते हैं... तो चलिए आइए नीचे खबर में समझते है पूरा हिसाब-

 

HR Breaking News, Digital Desk- (PNB Home Loan) पिछले साल की तुलना में इस साल लोन की ब्याज दरों में काफी नरमी देखने को मिली है। इसका सीधा फायदा आम लोगों को मिल रहा है, क्योंकि ब्याज दर घटने से ईएमआई कम हुई है। कम ईएमआई के चलते जहां मासिक खर्च पर दबाव घटा (Reduced pressure on monthly expenses) है, वहीं लोगों की बचत में इजाफा हुआ है। इसी क्रम में पंजाब नेशनल बैंक अपने ग्राहकों को प्रतिस्पर्धी और आकर्षक ब्याज दरों पर होम लोन की सुविधा दे रहा है।

पंजाब नेशनल बैंक अपने ग्राहकों को मात्र 7.20 प्रतिशत की शुरुआती ब्याज दर पर होम लोन की सुविधा दे रहा है। ऐसे में यहां हम यह समझेंगे कि अगर कोई व्यक्ति 30 साल की अवधि के लिए 7.20 प्रतिशत ब्याज दर पर 50 लाख रुपये का होम लोन लेता है, तो इसके लिए उसकी मंथली सैलरी कितनी होनी चाहिए (What should be the monthly salary?) और उसे हर महीने कितनी ईएमआई चुकानी होगी।

पंजाब नेशनल बैंक से 50 लाख रुपये का होम लोन लेने के लिए कितनी होनी चाहिए सैलरी-

पंजाब नेशनल बैंक (PNB Bank Updates) की होम लोन ब्याज दरें 7.20 प्रतिशत से शुरू होती हैं। अगर आप 7.20 प्रतिशत ब्याज दर पर 30 साल की अवधि के लिए 50 लाख रुपये का होम लोन लेते हैं, तो इसके लिए आपकी मंथली सैलरी कम से कम 68,000 रुपये होनी चाहिए। यह गणना इस शर्त पर आधारित है कि आपके नाम पर कोई अन्य लोन या ईएमआई (EMI) चल रही न हो।

पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Banks) से 7.20 प्रतिशत की ब्याज दर पर 30 साल की अवधि के लिए 50 लाख रुपये का होम लोन लेने पर आपको हर महीने करीब 34,000 रुपये की ईएमआई (EMI) चुकानी होगी। आम तौर पर होम लोन में बैंक यह मानकर चलते हैं कि आपकी सैलरी का लगभग 50 प्रतिशत हिस्सा ईएमआई के लिए खर्च किया जा सकता है।

लोन देने से पहले बैंक ग्राहक के क्रेडिट स्कोर और पुराने लोन अकाउंट की करते हैं जांच-पड़ताल-

लोन मंजूर करने से पहले बैंक ग्राहक के क्रेडिट स्कोर (credit score) और पुराने लोन अकाउंट्स (loan accounts) की गहराई से जांच करते हैं। इसी प्रोफाइल के आधार पर यह तय किया जाता है कि लोन दिया जाएगा या नहीं, और अगर दिया जाएगा तो ब्याज दर व लोन की राशि कितनी होगी।

होम लोन (Home loan) एक लंबी अवधि का लोन होता है, इसलिए कोई भी बैंक इसे मंजूर करने से पहले ग्राहक के क्रेडिट स्कोर और लोन हिस्ट्री की सख्त जांच-पड़ताल करता है। होम लोन लेने के लिए आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा होना जरूरी है। अगर क्रेडिट स्कोर कमजोर हुआ, तो बैंक आपकी लोन रिक्वेस्ट को रिजेक्ट भी कर सकता है।

अगर आपका क्रेडिट स्कोर (credit score) अच्छा है, तो आप बैंक से ब्याज दरों में छूट के लिए भी बातचीत कर सकते हैं। कई बार मजबूत क्रेडिट प्रोफाइल के चलते बैंक ग्राहकों को बेहतर ब्याज दरों का ऑफर (Banks offer better interest rates to customers) दे देते हैं। इसलिए होम लोन या किसी भी अन्य लोन के लिए सिर्फ एक बैंक पर निर्भर न रहें, बल्कि अलग-अलग बैंकों में जाकर बेस्ट डील (best deal) की तुलना जरूर करें।