{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Rajasthan Gold Rate : दिवाली पर धड़ाम से गिरा सोना, जानिए कितने में मिल रहा एक तोला 

Rajasthan Gold Rate : सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। आज 20 अक्टूबर को दिवाली के दिन सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई है। अगर आप भी आज सोना खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो अभी आपके पास बंपर मौका है, क्योंकि आज सोने की कीमतों (Rajasthan Gold Rate ) में गिरावट देखी गई है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि राजस्थान में गोल्ड के दाम क्या चल रहे हैं।

 

HR Breaking News - (Gold Rate) दिवाली के शुभ मौके पर राजस्थान के सराफा बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों में एक बार फिर बीते दो दिनों की तरह गिरावट देखने को मिल रही है। एक्सपर्ट का कहना है कि दिवाली पर खरीदारी जोरों पर है। ज्यादातर लोग इस शुभ मौके पर सोना खरीदना शुभ मानते हैं। दिवाली के त्योहारी मौसम में सोने-चांदी के रेट (gold and silver rates) में एक बार फिर गिरावट देखने को मिली है, जिससे खरीदारों को राहत मिली है।

 

 

सोने की खरीदारी के लिए सकारात्मक माहौल 
 

बीते तीन दिनो से लगातार सोने की कीमतों (Sone Ke Rate) में गिरावट देखने को मिल रही है। आज 20 अक्टूबर को राजस्थान का सर्राफा बाजार खुलने के साथ ही सोने की कीमत में 400 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी के भाव में 500 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट रिकॉर्ड की गई है। सोने की कीमतों में यह कमी त्योहारी खरीदारी के लिए सकारात्मक माहौल बना रही है। 


क्या चल रहे गोल्ड के लेटेस्ट रेट
 

24 कैरेट सोने की कीमत (24 carat gold price) 1,31,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बनी हुई है और जेवराती सोने का भाव 1,26,240 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold rate) 1,20,980 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रिकॉर्ड किया गया है। बता दें कि ये सभी दरें जीएसटी सहित हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक कीमतों में इस कमी के बाद भी त्योहारी सीजन में सोने और चांदी की मांग में तेजी देखी जा रही है। 

चांदी के लेटेस्ट रेट
 

सर्राफा बाजार खुलने के साथ ही शुद्ध चांदी का भाव  (Chandi ke bhav) 1,65,200 रुपये प्रति किलोग्राम और 18 कैरेट चांदी का भाव 1,64,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रहा है। पिछले कुछ समय से लगातार बढ़ रही कीमतों ने ग्राहकों को चिंता में डाल दिया था, लेकिन अब दामों में आई हल्की कमी ने बाजार में उत्साह बढ़ा दिया है।