RBI 2000 Note : भारतीय रिजर्व बैंक का 2000 के नोट को लेकर आया बड़ा अपडेट, अब भी वैध है यह करेंसी

RBI 2000 Note - भारतीय रिजर्व बैंक ने 2,000 रुपये के नोट को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। काफी समय से लोग इस नोट को लेकर असमंजस में हैं और कई सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में RBI की नई जानकारी के बाद अब स्थिति पहले से ज्यादा साफ हो गई है कि इन नोटों को लेकर आगे क्या करना चाहिए... तो चलिए आइए नीचे खबर में जान लेते है इस अपडेट से जुड़ी पूरी डिटेल-
 

HR Breaking News, Digital Desk- (RBI Update) दो हजार रुपये का नोट अब ज्यादातर लोगों के लिए बीते समय की बात बन चुका है। बाजार में न तो दुकानदार इसे लेते हैं और न ही बैंक अब सामान्य लेनदेन में स्वीकार कर रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि अब भी हजारों करोड़ रुपये मूल्य के 2,000 के नोट लोगों के पास मौजूद हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या इन्हें अब भी बदला जा सकता है?

आरबीआई (Reserve Bank Of India) का नया अपडेट इस पर क्या कहता है... और जिनके पास दो हजार रुपये के नोट हैं, उनके पास क्या विकल्प हैं. आज हम इस पर बात करेंगे-

दरअसल, 2,000 रुपये के गुलाबी नोट (2,000 rupee pink note) की शुरुआत नवंबर 2016 में हुई थी। 8 नवंबर को सरकार ने नोटबंदी का ऐलान किया, जिसके बाद 500 और 1,000 रुपये के पुराने नोट अमान्य हो गए। नोट बदलवाने के लिए बैंकों के बाहर लंबी कतारें लगीं। इसी दौरान रिजर्व बैंक (Reserve Bank) ने 2,000 रुपये के नए नोट जारी करने का फैसला किया।

हालांकि 2,000 रुपये के नोट का यह सफर ज्यादा लंबा नहीं चला। रिजर्व बैंक ने 19 मई 2023 को क्लीन नोट पॉलिसी का हवाला देते हुए इसे सर्कुलेशन से हटाने की घोषणा कर दी। केंद्रीय बैंक का कहना था कि अब 100, 200 और 500 रुपये जैसे छोटे मूल्य वर्ग के नोट पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं और 2,000 रुपये के नोट की जरूरत नहीं रह गई है। इसलिए इसे चलन से बाहर किया गया, हालांकि यह अब भी लीगल टेंडर (legal tender) यानी वैध मुद्रा बना हुआ है।

आप सोच रहे होंगे कि यह तो पुरानी बात है, फिर इसका जिक्र अब क्यों किया जा रहा है। दरअसल, नए साल की शुरुआत में RBI ने 2,000 रुपये के नोटों को लेकर एक अहम अपडेट जारी किया है। केंद्रीय बैंक के मुताबिक, तीन साल पहले इन्हें वापस लेने की घोषणा के बावजूद कुछ 2,000 रुपये के नोट अब भी चलन (2,000 rupee notes still in circulation) में बने हुए हैं।

RBI के ताजा आंकड़ों के अनुसार अब भी लोगों के पास हजारों करोड़ रुपये मूल्य के 2,000 के नोट मौजूद हैं। केंद्रीय बैंक ने बताया कि 19 मई 2023 को जब इन नोटों को वापस लेने की घोषणा की गई थी, तब इनका कुल मूल्य 3.56 लाख करोड़ रुपये था। वहीं 31 दिसंबर 2025 को कारोबार की समाप्ति तक यह राशि घटकर 5,669 करोड़ रुपये रह गई है।

इसका मतलब यह है कि मई 2023 में चलन में मौजूद 2,000 रुपये के नोटों में से 98 प्रतिशत से ज्यादा अब तक RBI के पास वापस आ चुके हैं। हालांकि, बहुत कम संख्या में ये नोट अभी भी या तो चलन में हैं या फिर कुछ लोगों के पास रखे हुए हैं।

सवाल ये है कि क्या अब भी लीगल टेंडर है 2000 रुपये का नोट-

इस पर RBI ने स्पष्ट किया है कि 2,000 रुपये का नोट अब भी लीगल टेंडर है, यानी इसे रखना या अपने पास होना कोई अपराध नहीं है। हालांकि, ऐसे नोटों को केंद्रीय बैंक (central bank) के पास लौटाना जरूरी है। RBI ने नोट जमा करने और बदलने की प्रक्रिया भी तय की थी, लेकिन देशभर की बैंक शाखाओं में यह सुविधा 7 अक्टूबर 2023 को ही बंद कर दी गई थी।

इसके बाद 9 अक्टूबर 2023 से लोग RBI के 19 इश्यू ऑफिस में अपने बैंक खाते में 2,000 रुपये के नोट जमा करा सकते हैं। इसके अलावा, इश्यू ऑफिस में सीधे नोट बदलने की सुविधा भी उपलब्ध है। आम लोग इंडिया पोस्ट (India Post) के जरिए किसी भी पोस्ट ऑफिस से 2,000 रुपये के नोट RBI के इश्यू ऑफिस भेज सकते हैं, जिसके बाद राशि सीधे उनके बैंक खाते में जमा कर दी जाती है।

RBI के इश्यू ऑफिस अहमदाबाद, बेंगलुरु, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना और तिरुवनंतपुरम में स्थित हैं। ऐसे में यदि आपके पास अब भी 2,000 रुपये का नोट (2,000 rupee note) है, तो आप इसे RBI के इश्यू ऑफिस या डाक के जरिए भेजकर अपने बैंक खाते में जमा (deposited into bank account) करा सकते हैं।