RBI ने इन पांच बैंकों पर लिया तगड़ा एक्शन, लगाया भारी जुर्माना, जानिए ग्राहकों के पैसे का क्या होगा

RBI penalty on banks : देश का केंद्रीय बैंक आरबीआई समय-समय पर अन्य बैंकों के कार्यभार पर नजर रखता है। अगर कोई बैंक किसी भी नियम का उल्लंघन करता है और अपने कार्य को ठीक प्रकार से नहीं करता है तो आरबीआई के पास इन बैंकों पर जुर्माना लगाने का अधिकार है। अब हाल ही में आरबीआई की ओर से 5 बैंकों पर लगा मोटा जुर्माना लगाया गया है। आइए जानते हैं इन बैंकों के बारे में।
 

HR Breaking News - (RBI penalty on banks) देशभर में सभी बैंकों के नियम रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा ही बनाए जाते है। जो भी बैंक इन नियमों का उल्लंघन करता है तो RBI द्वारा उन बैंकों का एक्शन लिया जाता है। हाल ही में आरबीआई की ओर से चार बैंकों पर भारी मौद्रिक जुर्माना लगाया है। 


अगर आपका भी इन बैंकों में खाता है तो ये खबर आपके लिए ही है। अब कई लोग इस बारे में जानना चाहते हैं कि आखिर इन बैंकों पर जुर्माना क्यों लगाया (RBI penalty on banks) गया है और जुर्माना लगने के बाद ग्राहकों के खातों पर इसका क्या असर होगा। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं इन बैंकों के बारे में।


RBI Penalty On Banks 2025: 


1. क्यों लगा एक्सिस बैंक पर जुर्माना


आरबीआई की ओर से जुर्माने की कुल राशि 2.52 करोड़ रुपये तय की गई है। आपको बता दें कि आरबीआई की ओर स एक्सिस बैंक पर जुर्माना लगाया गया है।

आरबीआई (RBI latest updates) ने प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक पर 29.60 लाख रुपये का मौद्रिक जुर्माना लगाया। बताया जा रहा है कि एक्सिस बैंक पर यह जुर्माना इसिलए लगाया गया है, क्योंकि Axis Bank लिमिटेड पर आंतरिक/कार्यालय खातों के अनधिकृत संचालन पर आरबीआई द्वारा जारी कुछ निर्देशों का पालन न करने पर यह जुर्माना लगाया गया है।

2. आईसीआईसीआई बैंक पर इतना जुर्माना


इस लिस्ट में आईसीआईसी बैंक पर भी जुर्माना (ICICI Bank fined) लगाया गया है। जानकारी के अनुसार ICICI बैंक पर बई बैंक ने बैंकों में साइबर सुरक्षा ढांचे, अपने ग्राहक की केवाईसी और क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड – जारी करने और आचरण पर जुर्माना लगाया गया है, क्योंकि इस बैंक की ओर से भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी कुछ निर्देशों का पालन नहीं किया गया था। इसके लिए इस बैंक  पर 97.80 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

3. बैंक ऑफ बड़ौदा पर लगा इतना जुर्माना


इसके साथ ही बैंक ऑफ बड़ौदा पर भी आरबीआई की ओर से 61.40 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। एक्सपर्ट का कहना है कि आरबीआई ने बैंकों द्वारा प्रदान की जाने वाली वित्तीय सेवाओं और बैंकों में ग्राहक सेवा पर  आरबीआई के कुछ निर्देशों का पालन नहीं किया था, जिसके चलते बैंक के लिए यह जुर्माना लगाया है।

4. IDBI बैंक पर लगा इतना जुर्माना


केंद्रीय बैंक ने IDBI बैंक पर 31.8 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। RBI ने विज्ञप्ति में कहा कि यह मौद्रिक जुर्माना “किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से कृषि और संबद्ध गतिविधियों के लिए अल्पावधि ऋण पर ब्याज सहायता योजना” पर कुछ निर्देशों का पालन न करने के लिए लगाया गया है।

5. Bank of Maharashtra पर लगा इतना जुर्माना


RBI ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र पर 31.80 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। विज्ञप्ति के अनुसार, KYC पर कुछ निर्देशों का पालन न करने के लिए यह जुर्माना लगाया गया है।