indian currency notes : 50 और 200 रुपये के नोट को लेकर RBI ने जारी किया अलर्ट

RBI latest update :  आरबीआई ने हाल ही में भारतीय मुद्रा के दो नोटों को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसमें 50 और 200 के नोट को लेकर कई बातें कही हैं। इस अलर्ट के बाद इन नोटों (RBI alert on indian currency) को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। आइये जानते हैं क्या कहा है आरबीआई (reserve bank of india) ने इन नोटों के बारे में। 

 

HR Breaking News - (RBI guidelines)। इंडियन करेंसी में 50 और 200 के नोटों की अपनी अलग ही डिमांड है। छोटे नोटों में सबसे अधिक यूज में आना वाला नोट 50 का है तो बड़े नोटों में 200 के नोट (200 rupees update) को सबसे ज्यादा लेनदेन में उपयोग किया जाता है। इन दोनों नोटों को लेकर आरबीआई (RBI alert on 200 rupee) ने अलर्ट जारी किया है। इसमें RBI ने इन नोटों को लेकर ग्राहकों को कई तरह से आगाह किया है। 

आरबीआई को लगातार मिल रही थी शिकायतें-


RBI को मार्केट में 50 और 200 के नकली नोट (Currency notes update) होने की सूचना व शिकायतें मिल रही थीं। सोशल मीडिया पर भी तरह तरह की चर्चाएं इन नोटों को लेकर की जा रही थीं। अब आरबीआई ने अफवाहों से दूर रहते हुए असली व नकली नोटों की पहचान (Nakli Note Kaise pehchane) भी बताई है। 

50 रुपए के असली नोट की पहचान-


रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ( Reserve Bank of India) के अनुसार 50 के नोट (50 rupees update) के सामने वाली साइड पर देवनागरी में नोट की वैल्यू ५० लिखी है। महात्मा गांधी की फोटो भी इसी तरफ आपको दिखाई देगी। सूक्ष्म अक्षरों में ‘INDIA’ और ‘50’ लिखा हुआ मिलेगा।

इसके अलावा security thread पर ‘भारत’ और RBI लिखा गया है। इन सभी की बारीकी से जांच करके आप 50 के असली और नकली नोट (fake note news) में पहचान कर सकते हैं। नोट के दाईं ओर अशोक स्तंभ, 50 का इलेक्‍ट्रोटाइप वॉटरमार्क देखकर भी आप असली नोट (50 ka asali note) की पहचान कर सकते हैं। 

ये विशेषताएं भी होती हैं असली नोट में-


50 रुपए के नोट (50 rupees latest news) की पिछली साइड वह साल छपा होता है जिसमें नोट को छापा गया हो। इसी तरफ स्वच्छ भारत का लोगो और स्लोगन ऐनक के निशान के साथ दिया गया है। इसके अलावा भाषायी पैनल दिया है। 50 के नोट (50 rupees guidelines) का आकार 66X135 मिलीमीटर होता है। नोट के नंबर पैनल छोटे आकार से शुरू होकर बढ़ते आकार में होते हैं।

200 के नोट को लेकर पहचान -


200 के नोट (RBI guidelines for 200 rupees) को तिरछा करके देखने पर इसका सिक्योरिटी थ्रेड हरे व नीले रंग में बदलता दिखाई देता है। 200 रुपए के नोट (200 rupees news) में 50 के नोट की तरह ही अधिकतर संकेत व चिह्न दिए होते हैं। 200 के नोटों की पहचान के लिए आरबीआई (RBI alert on 200 rupees note) की ओर से बताए गए 50 के नोट के संकेत लगभग समान हैं। लेटेंट इमेज, स्वच्छ भारत का लोगो, आरबीआई (RBI alert) का गारंटी वचन, अशोक स्तंभ आदि इस नोट पर भी दिए गए हैं। 

ग्राहक कर सकते हैं यहां पर शिकायत-


ऊपर बताए गए संकेतों व पहचान वाले असली नोटों (asali nakli note ki pahchan) को व्यवहार में चलन में लाया जाता है तो कोई नकली कहकर लेने से मना नहीं कर सकता। अगर ये नोट कटे फटे हैं तो बैंक (bank note news) में जाकर बदलवाए जा सकते हैं। मुद्रा संबंधी शिकायत दर्ज करने के लिए आरबीआई की वेबसाइट (RBI website) व हेल्पलाइन नंबर का सहारा ले सकते हैं।