RBI ने बताया 10 रुपये के सिक्के का सच, आपके लिए जानना जरूरी

RBI 10 rupees coin Update : आरबीआई देश के बैंकिंग सिस्टम को संभालने के अलावा भारतीय मुद्रा को छापने का कार्य भी करता है। आरबीआई के दिशा निर्देशों के अनुसार ही नोट और सिक्के बनाए जाते हैं। हाल ही में 10 रुपये (10 rupees coin update) के सिक्के को लेकर कई बातें सामने आ रही हैं। इन सभी चर्चाओं को देखते हुए आरबीआई ने इन पर टिप्पणी करते हुए 10 रुपये के सिक्के के सच के बारे में बताया है, जो आपके लिए जानना जरूरी है।
 

HR Breaking News - (10 rupees coin)। कुछ समय से मार्केट में 10 रुपये के सिक्के को लेकर काफी कुछ सुनने को मिल रहा है।  हर तरह के नोट व सिक्के को लेकर सरकार और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) समय-समय पर अपडेट (RBI update on 10 rupees coin) जारी करते रहते हैं। इसी कड़ी में आरबीआई ने 10 रुपये के सिक्के पर अपडेट देते हुए इसे लेकर कई सच्चाई उजागर की हैं। इस समय कई प्रकार से 10 रुपये के सिक्के मार्केट में चल रहे हैं, आइए जानते हैं क्या है इसका सच।

इतनी तरह के 10 के सिक्के चल रहे हैं मार्केट में -

कई दिनों से 10 रुपए के सिक्कों को लेकर आम जनता में भ्रम बना हुआ है, जिसके कारण दुकानदार इन सिक्कों को लेने से मना करते हैं। सरकार और केंद्रीय बैंक ने इस पर कई बार चेतावनी दी है, फिर भी यह समस्या बनी रहती है। अब तक 14 अलग-अलग डिजाइन (types of 10 rupees coin) के सिक्के जारी हो चुके हैं, जो सभी वैध हैं। इस कारण यह हमेशा चर्चा का विषय रहता है कि इनमें से असली कौन सा सिक्का है और नकली कौन सा। आरबीआई ने इसे लेकर भी गाइडलाइन (RBI guideline for 10 rupees note) जारी की हुई हैं।

कौन सा सिक्का है असली -

कुछ लोग मानते हैं कि केवल एक 10 लाइन वाले सिक्के (10 rupees real coin) ही असली होते हैं और बाकी 15 लाइन वाले 10 के सिक्के नकली (10 rupye ke nakli sikke) होते हैं। वे मानते हैं कि सिक्कों के डिजाइन में कुछ विशेष फर्क होना चाहिए। हालांकि, भारतीय केंद्रीय बैंक ने स्पष्ट किया कि इस तरह के मत भ्रमित करने वाले हैं। सभी प्रकार के सिक्के, चाहे उनमें कितनी भी धारियां या लाइनें हों, पूरी तरह से मान्य और असली हैं। इसलिए, सिक्कों के चलन को लेकर कोई भ्रांति नहीं रहनी चाहिए।

लेने से नहीं किया जा सकता इन्कार -

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (reserve bank of india) ने बताया है कि विभिन्न आकार और रूप वाले 10 रुपए के सिक्के (10 rupees valid coin) पूरी तरह से वैध हैं। इन सिक्कों का उपयोग कानूनी तरीके से किया जा सकता है। किसी भी प्रकार के डिजाइन या आकार के सिक्के को लेन-देन में बिना किसी संदेह के इस्तेमाल किया जा सकता है। यह सिक्के किसी भी व्यापार या लेन-देन में मान्य होते हैं। इन्हें लेने से मना नहीं किया जा सकता।

आरबीआई ने किया यह खुलासा -


केंद्रीय बैंक ने कई बार इस मुद्दे पर भ्रम दूर किया है और अपनी अधिकारिक वेबसाइट पर 14 प्रकार के सिक्कों की जानकारी दी है। एक IVRS (Interactive Voice Response System) टोल-फ्री नंबर भी उपलब्ध है, जिससे 10 रुपए के सिक्कों के बारे में जानकारी मिलती है। बैंक का कहना है कि सभी प्रकार के सिक्के मान्य हैं और इन्हें लेने से इनकार नहीं किया जा सकता। यदि कोई 10 रुपए का सिक्का (10 rupees coin) लेने से मना करता है, तो शिकायत देने के अलावा उस पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

यहां से लें 10 रुपये के सिक्के की पूरी जानकारी -

10 रुपये के सिक्कों की असलियत जानने के लिए आरबीआई ने टोल-फ्री नंबर 14440 जारी (RBI Toll free number) किया है। कॉल करने पर फोन कट जाएगा और फिर उसी नंबर से जानकारी देने के लिए फोन आएगा। इसमें 10 रुपए के सिक्कों के बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी। आरबीआई (Reserve bank of India) के अनुसार, देश में 14 प्रकार के सिक्के प्रचलित हैं और उन्हें स्वीकार करना सभी के लिए जरूरी है। संदेह होने पर टोल-फ्री नंबर पर कॉल कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।