RBI Rules : लोन नहीं भर पाए, घबराइए नहीं, बैंक नहीं कर पाएंगे परेशान, जानें RBI की महत्वपूर्ण गाइडलाइन

RBI rules for loan repayment : आज के समय में हर कोई लोन लेने की इच्छा रखता है। ज्यादातर लोगों की ईएमआई चल रही है। आज के डिजिटल युग में हर दूसरा आदमी सुविधाओं का लाभ वर्तमान में ले रहा है तो उसका भुगतान भविष्य पर छोड़ रहा है। यानी कि लोन लेकर बाद में किस्त चलती रहती हैं।

 

HR Breaking News (reserve Bank of India rules) बैंक से लोन मजबूरी में या फिर अपने खर्चों को मैनेज करने के लिए लिया जाता है। बैंक उन्हीं को लोन देता है, जिनपर बैंक को लगता है कि यह वापस कर सकता है। परंतु बहुत बार व्यक्ति ऐसी परिस्थितियों में फंस जाता है कि लोन को वापस नहीं कर पाता है।

ऐसे में लोन का रुपया वापस न होने पर कई बार बैंकों की तरफ से गैर जिम्मेदाराना व्यवाहार किया जाता है। ज्यादातर नॉन बैंकिंग फाइनेंसियल सर्विस में ऐसी शिकायतें मिलती है। परंतु, बैंक आपको परेशान नहीं कर सकता है। आरबीआई की ओर से ऐसे नियम हैं। चलिए जानते हैं- 

क्या कहती है आरबीआई की गाइडलाइन


भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई (reserve Bank of India) की गाइडलाइन कहती है कि बैंक उपभोक्ता को लोन वसूलने के लिए फिजुल में परेशान नहीं कर सकते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI Customer rights) ने उपभोक्ताओं के लिए कुछ नियम बनाए हैं, जो उनके अधिकारों को उल्लेखित करते हैं। इन अधिकारों के बारे में उपभोक्ता को पता होना चाहिए। अधिकार पता होंगे तो बैंक आपको परेशान नहीं कर सकेगा। 

नियमों का पता होना है बहुत जरूरी


अगर आप बैंक में खाता खुलवाते हैं तो आपको नियमों का जरूर पता होना चाहिए। यह सब आरबीआई के नियमों के तहत चलता है। आरबीआई उपभोक्ताओं के अधिकारों (RBI Customer rights) को भी सुनिश्चित करता है। आपको इन नियमों का नहीं पता है तो आपको भी आरबीआई के नियमों को जरूर जान लें। आप न भरने के बाद भी कई अधिकारों का प्रयोग कर सकते हैं। हम जरूरतों के लिए लोन लेते हैं और मजबूरी नहीं भर पाते तो बैंक के पास आपको परेशान करने का कोई अधिकार नहीं है। 

पुलिस करेगी आपकी सहायता


लोन एक बड़ी आर्थिक जिम्मेदारी है। लोन लेते हैं तो ईएमआई (EMI) भी भरनी होती है। लेकिन जब लोन नहीं भर पाते तो बैंक कॉल मैसेज करना शुरू कर देता है। फिर भी लोन नहीं भर पाते तो कई बार लोन वसूलने वाले डराना धमकाना शुरू कर देते हैं। आपके साथ ऐसा होता है तो आप आरबीआई के नियमों (RBI loan recovery rules) का पालन करें और अपने अधिकारों का प्रयोग करें। ऐसी स्थिति में उपभोक्ता पुलिस को शिकायत करके बैंक से पेनल्टी भी वसूल कर सकता है।  


जानें शिकायत कब हो सकती है


बैंक को लोन (loan rules update) वसूलने का अधिकार आरबीआई ही देता है। आरबीआई के नियम होते (RBI Customer loan rights) हैं, जिनके अनुसार ही लोन वसूली की जा सकती है। लोन नहीं भरने वाले को फोन सुबह सात से शाम सात बजे तक ही किया जा सकता है। वहीं उपभोक्ता के घर जाना है तो भी सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक ही जा सकते हैं। अगर इससे आगे पीछे किसी समय पर बैंक रिपरंजेटिव आपके घर आता है तो आप इसकी शिकायत कर सकते हैं।  

बदसलूकी का नहीं है किसी को अधिकार


बैकों के अंदर लोन (bank loan rules) वसूल करने के लिए नियम बने होते हैं। किसी की किस्त बाउंस होने पर 90 दिन का समय होता है। उसके बाद बैंक नोटिस भेजता है। फिर रुपये जमा करने के लिए 60 दिन का समय मिलता है। फिर भी कोई रुपये जमा नहीं करता है तो बैंक नीलामी का कदम उठा सकता है।

ये सब प्रक्रिया के तहत चलता है। लेकिन आरबीआई (RBI Customer rights) के नियमों से बाहर जाकर कोई बैंक कर्मचारी या अधिकारी उपभोक्ता से बदसलूकी नहीं कर सकता है। मानसिक या शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का भी किसी को अधिकार नहीं होता है।