Saving Account : बैंक में है खाता तो जान लें रुपये जमा कराने व निकालने की लिमिट

Saving Account Rules : आज के समय में हर व्यक्ति की जरूरत की चीज बैंकिंग बन चुकी है। अब तो एक रुपये से लेकर हजारों लाखों की चीज के लिए मिनटों में फोन से ट्रांजेक्शन हो जाती है। आप भी किसी बैंक में अकाउंट रखे हुए हैं तो आपको भी ट्रांजेक्शन करनी ही पड़ती होगी, लेकिन क्या आप बैंक में रुपये जमा कराने व निकालने की लिमिट के बारे में जानते हैं- 

 

HR Breaking News (Saving Account cash deposite limit) बैंकों में पैसे लेन देन को लेकर लिमिट बनी हुई है। कितने रुपये जमा कराए जाएं, कितने निकाले जाए इसको लेकर नियम बने हुए हैं। आप अकाउंट होल्डर हैं तो आपको इन नियमों का अवश्य ही पता होना चाहिए। चलिए जानते हैं नियमों के बारे में- 


बैंक अकाउंट के नियम है फिक्स


किसी भी बैंक अकाउंट (Bank Account) में कितने रुपये जमा करें या फिर कितने रुपये निकाले हैं, इन सब की मॉनिटरिंग होती रहती है। इसलिए आपको जानना चाहिए कि बैंक में कैश जमा करने और निकालने की भी एक लिमिट तय की गई है। बैंक से एक बार में कितना रुपया निकाल सकते हैं, कितने के बाद आप आयकर विभाग की रडार पर आ जाएंगे, ये सब तय होता है। 

चेक व कैश में अलग है नियम


आपके अकाउंट में कितने ज्यादा रुपये जमा हो रहे हैं तो आप इनकम टैक्स (Income tax rules) के दायरे में आ सकते हैं। आपको अपनी कमाई का माध्यम बताना जरूरी है। वहीं कैश जमा कराने में आपकी लिमिट (bank deposit limit) अलग होती है और चेक के लिए रुपये जमा करने की लिमिट अलग होती है। चेक से आप एक रुपये से लेकर कितने ही रुपये जमा करा सकते हैं।  

जमा करने की क्या है लिमिट


अगर आप बैंक में नकद रुपये जमा कराते हैं तो कैश में 50 हजार रुपये से ज्यादा जमा नहीं किया जा सकता है। इससे ऊपर जमा करने में आपको पैन नंबर देना होगा। वहीं एक दिन में एक लाख रुपये तक की आम तौर पर नकदी जमा (cash deposite) होती है। आप कभी कभी जमा कराते हैं तो ढाई लाख रुपये तक जमा करा सकते हैं। एक साल में आप दस लाख तक जमा कर सकते हैं।

अकाउंट आ जाएगा आयकर की रडार पर


सेविंग अकाउंट (Saving Account) में दस लाख रुपये से अधिक सालाना आप जमा कराते हैं तो आपको इसका विवरण देना होगा। बैंक इसकी रिपोर्ट आयकर विभाग को भेजते हैं। यह आपके सभी अकाउंट्स की मिलाकर लिमिट है। इसके बाद आप अपने रुपये का विवरण नहीं दे पाते हैं तो आपसे आयकर विभाग जुर्माना वसूलेगा। 

कितना रुपया रखें अकाउंट में


अब सेविंग अकाउंट (Saving Account update) के लिए बात आती है कि आप कितने रुपये रख सकते हैं। बैंकिंग रुल्स के मुताबिक सेविंग अकाउंट में कितना भी पैसा रखा जा सकता है। इसकी कोई सीमा नहीं है। हां, अगर ज्यादा रुपये जमा है तो आपको इनकम टैक्स विभाग को पूरा विवरण या टैक्स जरूर देना होगा। 

निकासी की क्या है लिमिट


आप अगर बैंक में जाकर रुपये निकालने (Saving Account cash withdrawl) की सीमा अलग है। नकदी पैसा निकालते हुए भी बैंक को आपको नकद लेकर रुल्स का पालन करना होगा। चाहे आप नकदी चेक से निकाल रहे हैं या फॉर्म भरकर। आप ज्यादा रुपये निकाले हैं तो टीडीएस कट सकता है।  

इनकम टैक्स कर देगा कड़ी कार्रवाई


आप बैंक में 10 लाख रुपये से ज्यादा जमा करातें है तो आयकर की रडार पर आ जाएंगे। इसकी सूचना इनकम टैक्स विभाग (Saving Account IT rules) को जाएगी। अगर आप आयकर विभाग को संतोषजनक जवाब नहीं दे पाते हैं तो आपको भारी जुर्माना और साथ में भारी भरकर टैक्स जमा करना पड़ेगा। जानकारी न देने पर 60 प्रतिशत कर, पच्चीस प्रतिशत सरचार्ज, और चार प्रतिशत सेस देना पड़ेगा।