savings account : खुलवा रखें है एक से ज्यादा खाते तो हो सकता है ये नुकसान
HR Breaking News : (Bank Accounts News) अक्सर लोग अपनी फाइनेंशियल जरूरतों को पूरा करने के लिए बैंक खाते का इस्तेमाल करते ही रहते हैं। ज्यादातर लोग अपनी जरूरत के लिए एक से अधिक बैंक खाता खुलवा लेते हैं, जैसे सैलरी के लिए अलग अकाउंट, बचत के लिए अलग खाता तथा छोटे-मोटे लेनदेन के लिए अलग-अलग अकाउंट खुलवा लेते हैं। अगर आप भी एक से अधिक बैंक खातों का उपयोग (Limit of savings accounts) करते हैं तो आइए जान लेते हैं एक से अधिक बैंक खाते हुए क्या नुकसान होते हैं और इनके फायदे क्या होते हैं।
एक से ज्यादा बचत खातें
भारत देश में अगर कोई व्यक्ति एक से अधिक सेविंग अकाउंट उपयोग करता है तो उसे ज्यादा कोई परेशानी नहीं होती क्योंकि भारत देश में सेविंग अकाउंट को लाने पर कोई लिमिट तय नहीं की गई है। एक से ज्यादा बैंक अकाउंट का उपयोग करने से लोगों को अतिरिक्त शुल्क तथा पेनल्टी का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि हर खाते में न्यूनतम राशि बनाए रखना जरूरी है और ऐसा नहीं करने पर बैंक (Latest bank accounts) की तरफ से जुर्माना लगा दिया जाता है। इसके अलावा हर बैंक डेबिट कार्ड की सालाना फीस तथा एसएमएस पर लगने वाले चार्ज भी आपको भरने पड़ जाते हैं। ऐसे में एक से अधिक बैंक अकाउंट रखने पर आपको इन छोटे-छोटे कई तरह के झंझटों का सामना कर पड़ जाता है।
एक ही बैंक में दो बचत खाते
ज्यादातर लोगों के मन में सवाल यह भी रहता है कि क्या एक ही बैंक में 2 बचत खाते खुलवाए जा सकते हैं तो इसका जवाब हां रहेगा, क्योंकि ज्यादातर बैंक अपने ग्राहकों को मल्टीपल अकाउंट की सुविधा (Multiple account facility) दे देते हैं। इसको लेकर पूरी जानकारी आप बैंक की ब्रांच जाकर या उसकी ऑफिशल वेबसाइट पर जानकारी चेक कर सकते हैं।
मल्टीपल सेविंग अकाउंट क्यों रखे जाते हैं
बैंकों की तरफ से ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए मल्टीपल सेविंग अकाउंट के ऑफर प्रदान किए जाते हैं। मल्टीपल बचत खातों का उपयोग व्यक्ति अपनी खास जरूरत के लिए कर सकता है। आइए जानते हैं मल्टीपल सेविंग अकाउंट (Multiple Saving Account) के फायदे-
लक्ष्यों को आसानी से समझना
अगर आप अलग-अलग कामों के लिए अलग अकाउंट रखते हैं, तो यह देखना आसान हो जाता है कि किस काम के लिए कितना पैसा बचा है। जैसे—घूमने, इमरजेंसी या पढ़ाई के लिए अलग खातें रखने से सब कुछ साफ-साफ पता चल जाता है।
बचत की आदत होगी मजबूत
अगर आपकी अपनी कमाई का एक हिस्सा अलग-अलग अकाउंट में अपने आप ट्रांसफर होता रहे, तो बचत करना आसान हो जाता है। इससे फालतू खर्च पर भी कंट्रोल (Latest Bank News) रहता है।
लक्ष्यों को पूरा करना आसान
जब आपके पास अलग-अलग सेविंग अकाउंट (Bank Saving Accounts) होते हैं, तो हर काम के लिए पैसे संभालना आसान हो जाता है। इससे आपको यह भी पता चलता रहता है कि आपकी बचत सही तरीके से बढ़ रही है या नहीं।
पैसे निकालने में सुविधा
कई बार एक अकाउंट से पैसे निकालने की लिमिट (Money Transfer Limit) होती है। अगर वह खत्म हो जाए, तो आप दूसरे अकाउंट से पैसे निकालकर अपना काम चला सकते हैं।