Silver New Record : चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड, अचानक 27 हजार की तेजी, 4 लाख के करीब पहुंचे दाम
HR Breaking News (Silver Price) जनवरी का महीना समाप्त होने को है और महीने के आखिर में सोने के मुकाबले चांदी की कीमतों में रिकॉर्डतोड़ तेजी देखने केा मिली है। चांदी ने सर्राफा बाजार में 27 हजार की तेजी के चलते नया रिकॉर्ड बना लिया है। अब चांदी 4 लाख के करीब ट्रेड कर रही है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि पटना समेत अन्य राज्यों में चांदी के क्या भाव (Silver High Record) चल रहे हैं।
कितने में मिल रही 1 किलो चांदी
आज 28 जनवरी 2026 को सर्राफा बाजार में 1 किलो चांदी (Silver Price Today) 3,79,291 रुपये पर बेची जा रही है, जिसमे 23,012 रुपये प्रति किलो की तेजी देखी गई है। अब तक चांदी की कीमतों ने 3,64,821 रुपये प्रति किलो (1 kg silver Price)का लो रिकॉर्ड बना लिया है और 3,83,100 रुपये प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड कायम कर लिया है।
पटना व जयपुर में चांदी के दाम
पटना के सर्राफा बाजार में चांदी (Silver Rate in Patna) 377,170 रुपये प्रति किलो पर बेची जा रही है। वहीं, जयपुर (Silver Rate in Jaipur) में एक किलो चांदी 377,320 रुपये प्रति किलो पर बिक रही है।
कानपुर व लखनऊ में चांदी के भाव
इसके साथ ही कानपुर में 1 किलो चांदी का भाव (1 kg silver rate in Kanpur) 377,460 रुपये व लखनऊ में 1 किलो चांदी 377,460 रुपये पर मिल रही है।
भोपाल व इंदौर में चांदी के रेट
इसके अलावा भोपाल में चांदी के दाम (Silver Rate in Bhopal) 377,760 रुपये प्रति किलो चल रहे हैं और इंदौर में चांदी के रेट (Silver Rate in Indore) 3,77,760 रुपये प्रति किलो परप चल रहे हैं।
चंडीगढ़ व रायपुर में चांदी के रेट
चंडीगढ़ में चांदी 3,77,370 रुपये 1 किलो और रायपुर में 1 किलो चांदी का दाम (Silver Rate in Raipur) 3,77,220 रुपये पर चल रहा है।